अरविंद गुप्ता बने अध्यक्ष

ऑटो रिक्शा एसोसिएशन की बैठकगढ़वा. ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के बैनर तले गढ़वा-चिनिया मार्ग में चलनेवाले टेंपो मालिकों व चालकों की आमसभा नीलांबर नगर भवन के पास हुई. जिसमें पदधारियों का चुनाव किया गया. इसमें अरविंद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, कुतुबुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष, श्यामबाबू को महामंत्री, मोबारक अंसारी को मंत्री, मुश्ताक अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा […]
ऑटो रिक्शा एसोसिएशन की बैठकगढ़वा. ऑटो रिक्शा एसोसिएशन के बैनर तले गढ़वा-चिनिया मार्ग में चलनेवाले टेंपो मालिकों व चालकों की आमसभा नीलांबर नगर भवन के पास हुई. जिसमें पदधारियों का चुनाव किया गया. इसमें अरविंद कुमार गुप्ता को अध्यक्ष, कुतुबुद्दीन अंसारी को उपाध्यक्ष, श्यामबाबू को महामंत्री, मोबारक अंसारी को मंत्री, मुश्ताक अंसारी को कोषाध्यक्ष तथा खालिक रिजवी को संगठन मंत्री बनाया गया. आमसभा में 23 अगस्त को नीलांबर नगर भवन में जिलास्तरीय आमसभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया. इस मौके पर गढ़वा-चिनिया मार्ग में सड़क पर बनाये गये ब्रेकर पर क्षोभ व्यक्त करते हुए प्रशासन से इसे हटाने की मांग की गयी. गढ़वा-चिनिया मार्ग में चलनेवाले टेंपो के लिए प्रशासन से स्टैंड की मांग की गयी. बैठक में रहमान अंसारी, सुनील पासवान, अंसारूल अंसारी, राजकुमार पासवान, सुरेश बिंद, प्रमोद पासवान, शफीक अंसारी आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










