ओके....पढ़ाई के साथ संगीत भी जरूरी: फादर लिबन

Updated at :09 Aug 2014 6:00 PM
विज्ञापन
ओके....पढ़ाई के साथ संगीत भी जरूरी: फादर लिबन

संत पॉल एकेडमी में मैनेजर्स-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन9जीडब्ल्यूपीएच15- छात्रों को संबोधित करते फादर लिबनगढ़वा. गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित संत पॉल एकेडमी में मैनेजर्स-डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ एकेडमी के प्रबंधक फादर लिबन ने किया. इस कार्यक्रम का आयोजन फादर लिबन के जन्मदिवस पर किया गया. इस दौरान स्कूल […]

विज्ञापन

संत पॉल एकेडमी में मैनेजर्स-डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन9जीडब्ल्यूपीएच15- छात्रों को संबोधित करते फादर लिबनगढ़वा. गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित संत पॉल एकेडमी में मैनेजर्स-डे का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुभारंभ एकेडमी के प्रबंधक फादर लिबन ने किया. इस कार्यक्रम का आयोजन फादर लिबन के जन्मदिवस पर किया गया. इस दौरान स्कूल के छात्र-छात्राओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया. सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्कूल छात्र-छात्राओं ने गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. इस मौके पर फादर लिबन ने कहा कि यह एक अवसर है, जिसमें बच्चों को मौका दिया जाता है कि वे अपने कला व हुनर का प्रदर्शन करें. इसी उद्देश्य के साथ इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. उन्होंने कहा कि बच्चों में हुनर की कमी नहीं होती. जरूरत है उन्हें निखारने व आगे ले जाने की. एकेडमी द्वारा यह प्रयास हमेशा किया जाता है कि हुनरमंद छात्र-छात्राओं को अपने कला का प्रदर्शन के लिए बेहतर मंच उपलब्ध करायी जाय. उन्होंने बच्चों को गीत-संगीत के अलावा पढ़ाई में भी अव्वल आने की सलाह दी. इस मौके पर छात्र-छात्राओं व अभिभावकों के बीच मिठाई का वितरण भी किया गया. इस अवसर पर विलबर, नेस्तोर, सिस्टर डेलेमा, सिस्टर स्तेला, सिस्टर एरीना, सिस्टर अगमंती, सिस्टर रोमा, सिस्टर रेखा, प्रियंका, सुमन, एलिसा, सजीला, अनूपा, सुनिता, यूजीन, संतोष आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola