ePaper

दुर्घटना में दो घायल

Updated at : 12 Feb 2020 12:09 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में दो घायल

गढ़वा : मेराल-चिनिया मार्ग पर तसरार गांव के पास ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों में उत्तर प्रदेश के कोण थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी बचाउ साव का पुत्र अक्षय कुमार साव एवं ट्रैक्टर के मजदूर प्रकाश राम के नाम शामिल हैं. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर […]

विज्ञापन

गढ़वा : मेराल-चिनिया मार्ग पर तसरार गांव के पास ट्रैक्टर दुर्घटना में चालक सहित दो लोग घायल हो गये. घायलों में उत्तर प्रदेश के कोण थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी बचाउ साव का पुत्र अक्षय कुमार साव एवं ट्रैक्टर के मजदूर प्रकाश राम के नाम शामिल हैं.

दोनों को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. घटना के संबंध में बताया गया कि मेराल थाना क्षेत्र के संगवरीया गांव निवासी राजकुमार साव के यहां रह कर अक्षय कुमार साव ट्रैक्टर चलाता था.

साथ में प्रकाश राम ट्रैक्टर पर रहकर मजदूरी का काम करता था. मंगलवार को ट्रैक्टर बालू लेकर पोखरिया गांव गया था. वापस आने के दौरान ट्रैक्टर को साइड लेने के दौरान अनियंत्रित होकर एक कॉल में धक्का मार दिया. इसमें ट्रैक्टर के चालक अक्षय कुमार व मजदूर प्रकाश राम गंभीर रूप से घायल हो गये. इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola