गढ़वा में दो नाबालिगों ने बच्ची से किया दुष्कर्म
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Dec 2019 5:08 AM
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव में साढ़े पांच वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ दोनों आरोपी नाबालिग (क्रमश: 10 साल व 12 साल के) है़ं इस मामले में दोनों आरोपियों को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने के बाद रांची बाल सुधार गृह में भेजा […]
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरइया गांव में साढ़े पांच वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है़ दोनों आरोपी नाबालिग (क्रमश: 10 साल व 12 साल के) है़ं इस मामले में दोनों आरोपियों को सोमवार को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत करने के बाद रांची बाल सुधार गृह में भेजा गया है़ आरोपी एवं पीड़िता दोनों एक ही समुदाय के है़ं
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, शनिवार की दोपहर बच्ची जब स्कूल से पढ़कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में दोनों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद खेत में ले जाकर बच्ची से कुकृत्य किया. उसमें से एक आरोपी बच्ची के स्कूल में पढ़ता था. बच्ची घर पहुंची और मौसी को आपबीती बतायी. मौसी उसे थाना गढ़वा थाना लेकर पहुंची.
इसके बाद महिला थाना प्रभारी को पूरी बात बतायी. थाना प्रभारी ने चाइल्ड लाइन को इसकी जानकारी दी़ इसके बाद दोनों आरोपियों को शेल्टर होम गढ़वा भेजा गया़ सोमवार को बच्ची का गढ़वा सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करायी गयी. साथ ही किशोर न्याय बोर्ड में उसे प्रस्तुत करने के बाद दोनों को बाल सुधार गृह रांची भेज दिया गया़ इस संबंध में सीडब्ल्यूसी चेयरमैन उपेंद्रनाथ दूबे ने बताया कि शनिवार की शाम थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी दी. सोमवार को कोर्ट खुलने के बाद दोनो को किशोर न्याय बोर्ड में प्रस्तुत किया गया. इसके बाद उन्हें रांची स्थित बाल सुधार गृह भेजा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










