थाना प्रभारी ने पौधरोपण किया

Updated at :05 Aug 2014 6:00 PM
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने पौधरोपण किया

धुरकी(गढ़वा). थाना प्रभारी बीडी खडि़या ने बालचौरा शिव मंदिर के पास पौधरोपण किया. थाना प्रभारी ने बेल, पीपल, आम सहित विभिन्न फलदार पौधों को अपने कर-कमलों लगाया. इस मौके पर थाना प्रभारी श्री खडि़या ने कहा कि वे बालचौरा मंदिर गये थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि आसपास जंगल है, जबकि मंदिर के पास का […]

विज्ञापन

धुरकी(गढ़वा). थाना प्रभारी बीडी खडि़या ने बालचौरा शिव मंदिर के पास पौधरोपण किया. थाना प्रभारी ने बेल, पीपल, आम सहित विभिन्न फलदार पौधों को अपने कर-कमलों लगाया. इस मौके पर थाना प्रभारी श्री खडि़या ने कहा कि वे बालचौरा मंदिर गये थे. इस दौरान उन्होंने देखा कि आसपास जंगल है, जबकि मंदिर के पास का पूरा स्थान खाली पड़ा हुआ है. इसी दौरान उनके मन में मंदिर के पास पौधारोपण की इच्छा जगी. उन्होंने कहा कि पौधा के लग जाने से यहां आनेवाले तीर्थयात्रियों को फल के साथ छाया भी मिल सकेगा. पौधा लगाने के बाद इसकी सुरक्षा का जिम्मा थाना प्रभारी ने मंदिर समिति को दिया है. इस मौके पर रामकिशोर विश्वकर्मा, सुखबीर सिंह, शंभु सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola