सुरक्षा व न्याय मिले

Updated at :05 Aug 2014 5:59 AM
विज्ञापन
सुरक्षा व न्याय मिले

कितासोती के प्रभावित ग्रामीणों ने एसपी से गुहार लगायी गांव के ही 13 लोगों पर घर ध्वस्त करने का लगाया आरोप गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत कितासोती कला गांव के चंद्रपुरा नगरी के एक दर्जन आदिवासी व दलित लोगों ने गढ़वा थाना सहित एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. गांव के […]

विज्ञापन

कितासोती के प्रभावित ग्रामीणों ने एसपी से गुहार लगायी

गांव के ही 13 लोगों पर घर ध्वस्त करने का लगाया आरोप

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत कितासोती कला गांव के चंद्रपुरा नगरी के एक दर्जन आदिवासी व दलित लोगों ने गढ़वा थाना सहित एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. गांव के ही लोगों पर घर ध्वस्त कर बेघर करने का आरोप लगाया है.

युवराज सिंह, दसरना उरांव, नंदू सिंह, विनोद राम, मोहन भुइयां, शिवनाथ भुइयां, दासो देवी, मालती देवी, सुकिया देवी, एतवरिया देवी ने आवेदन में कहा है कि दर्जन भर लोग हथियार से लैस होकर पहुंचे और उनके घर को ध्वस्त कर दिया. सामान लूट ले गये. वे लोग वर्षो से उक्त जंगली क्षेत्र में घर बना कर रह रहे हैं व परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं. ऐसे में उन्हें बेघर कर देने से रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है.

आवेदन में कहा गया है कि घर को ध्वस्त करनेवालों में कितासोती गांव के ही द्वारिका सिंह, बाबूलाल सिंह, मूंगा सिंह, रवि सिंह, योगेंद्र सिंह, चंद्रिका सिंह, राजदेव यादव, वासुदेव सिंह, राजेश्वर सिंह, रामलाल सिंह, उदेश कोरवा, नागेंद्र सिंह, विजय सिंह, सूर्यदेव सिंह, पंकज सिंह का नाम शामिल है.

इस दमनात्मक कार्रवाई से वे लोग भयभीत हैं. उन्हें सुरक्षा व न्याय दी जाये. भविष्य में भी जान-माल की क्षति हो सकती है. साथ ही आपराधिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गयी है. आवेदन की प्रतिलिपि उपायुक्त, एसडीओ, डीजीपी, मुख्यमंत्री, राज्यपाल एवं मानवाधिकार आयोग को भेजी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola