लड़की भगाने का आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र बुद्धन चौधरी पर लगमा गांव निवासी विशुनधारी राम की पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए 26 मार्च को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके आलोक में पुलिस ने रविवार की रात बुद्धन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल […]
गढ़वा. गढ़वा थाना क्षेत्र के कोरवाडीह गांव निवासी सुरेंद्र चौधरी के पुत्र बुद्धन चौधरी पर लगमा गांव निवासी विशुनधारी राम की पुत्री को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए 26 मार्च को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. जिसके आलोक में पुलिस ने रविवार की रात बुद्धन चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जबकि लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. इस संबंध में युवती ने बताया कि कोरवाडीह गांव के समीप एक ईंट भट्ठा में वह काम करती थी. इसी दौरान वह नदी में स्नान करने गयी थी, जहां बुद्धन ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकी दी. भयवश वह किसी को कुछ नहीं बतायी. इसके बाद होली के दो दिन पूर्व लगमा में आकर उसे जबरन मोटरसाइकिल से उठा कर रेहला स्टेशन ले गया और जान से मारने की धमकी देते हुए गुजरात ले गया. वहां छह माह तक अपने पास रखा और शादी करने का आश्वासन भी दिया. इसके बाद 10 दिन पूर्व उसे घर लाकर छोड़ दिया एवं शादी से इनकार किया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










