थाना प्रभारी ने पीटा विरोध में रोड जाम

चिनिया (गढ़वा) : मुसहर जाति के लोगों ने सोमवार की सुबह चिनिया-गढ़वा मार्ग जाम कर दिया. इससे दोपहर 12.30 बजे तक चिनिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. करीब 100 की संख्या में आक्रोशित लोग थाना के पास ही सड़क पर बैठे थे. उनका आरोप था कि थाना प्रभारी नंदकिशोर राम ने बिना कोई कारण उनके […]
चिनिया (गढ़वा) : मुसहर जाति के लोगों ने सोमवार की सुबह चिनिया-गढ़वा मार्ग जाम कर दिया. इससे दोपहर 12.30 बजे तक चिनिया में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया. करीब 100 की संख्या में आक्रोशित लोग थाना के पास ही सड़क पर बैठे थे.
उनका आरोप था कि थाना प्रभारी नंदकिशोर राम ने बिना कोई कारण उनके घर जाकर मारपीट की. उन्हें चिनिया से भाग जाने को कहा. सूचना पाकर रंका के पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह पहुंचे. उन्होंने थाना प्रभारी पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. कहा कि उनके साथ अन्याय नहीं होगा. गोपाल मुसहर, विश्वनाथ मुसहर, धनवा कुंवर ने चोट दिखाते हुए कहा कि बिना किसी गलती के थानेदार ने र्दुव्यवहार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










