भाजपा का विस घेराव पांच को

Updated at :29 Jul 2014 6:14 AM
विज्ञापन
भाजपा का विस घेराव पांच को

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोरचा की बैठक गढ़वा : स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में भाजपा अनुसूचित जन जाति मोरचा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर मोरचा के केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवधारी राम व गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे. बैठक में केंद्र […]

विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जन जाति मोरचा की बैठक

गढ़वा : स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में भाजपा अनुसूचित जन जाति मोरचा जिला कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष देवनारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई. इस मौके पर मोरचा के केंद्रीय कमेटी सदस्य शिवधारी राम व गढ़वा के पूर्व प्रत्याशी अलखनाथ पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित थे.

बैठक में केंद्र सरकार के नेतृत्व में जनजाति परिवारों के लिए चलाये जा रहे विकास योजनाओं को जनजाति परिवारों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. साथ ही संगठन का व्यापक विस्तार की बात कही गयी. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि कुछ छोटे दल जनजाति परिवारों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं. लेकिन उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी.

जिले में जनजाति परिवारों की सीधी नियुक्ति के मामले को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं है. वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सत्ता में आयी, तो हेमंत सरकार द्वारा बंद की गयी जनजाति परिवारों से संबंधित योजनाओं को पुन: चालू कराया जायेगा. साथ ही बीयार जाति को अनुसूचित जन जाति का दर्जा देने की मांग की गयी.

आसन्न विधानसभा चुनाव में जनजाति के लोग भाजपा को सत्ता में लाने का काम करेंगे. भाजपा द्वारा पांच अगस्त को विधानसभा के घेराव में गढ़वा से 1000 जनजाति मोरचा के नेतृत्व में लोग भाग लेंगे. बैठक में दीनानाथ सिंह खरवार, वीरेंद्र उरांव, दशरथ सिंह, अदालत सिंह, हदु मुंडा, श्रवण सिंह, राजकिशोर सिंह आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola