जंगल 4% घटा, तापमान 2% बढ़ा

गढ़वा : 422540.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले गढ़वा जिले के वन क्षेत्रों में चार प्रतिशत की कमी आयी है़ जबकि जिले के 20 वर्षों के दौरान यहां के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है़ इस वजह से गढ़वा जिले के लोग अब भीषण गरमी व लू से जूझने को मजबूर हो […]
गढ़वा : 422540.76 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले गढ़वा जिले के वन क्षेत्रों में चार प्रतिशत की कमी आयी है़ जबकि जिले के 20 वर्षों के दौरान यहां के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है़ इस वजह से गढ़वा जिले के लोग अब भीषण गरमी व लू से जूझने को मजबूर हो गये है़. गढ़वा जिले में उतरी व दक्षिणी वन क्षेत्र स्थित है़.
दक्षिणी वन क्षेत्र में डंडई, धुरकी, रंका, रमकंडा, चिनियां, भंडरिया, बड़गड़ एवं पलामू के चैनपुर क्षेत्र का क्षेत्र समाहित है़ जबकि शेष प्रखंड उतरी वन क्षेत्र के अधीन है़ं हाल के वर्षों में वनों को सबसे ज्यादा नुकसान उत्तरी क्षेत्र में हुआ है. यहां पेड़ों की कटाई के बाद बड़ी मात्रा में वन क्षेत्रों से पत्थरों का भी अवैध उत्खनन होता है. रमना, भवनाथपुर, मझिआंव व मेराल क्षेत्र में कई ऐसे पहाड़ हैं, जो पत्थर की तोड़ाई के बाद अब मिट्टी के टीलों में बदल कर अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




