ePaper

मेराल बीडीओ ने दी प्रखंड के विकास कार्यों की जानकारी

Updated at : 18 Jun 2019 1:09 AM (IST)
विज्ञापन
मेराल बीडीओ ने दी प्रखंड के विकास कार्यों की जानकारी

मेराल : बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने मेराल में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 1747 मनरेगा के कार्य किये जा रहे है़ं प्रखंड के 20 पंचायत में प्रत्येक दिन मजदूरों का कार्य दिवस सृजित किया जा रहा है. इसमें पशु शेड, कूप निर्माण, समतलीकरण, प्रधानमंत्री आवास, जल […]

विज्ञापन

मेराल : बीडीओ मनोज कुमार तिवारी ने मेराल में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि प्रखंड में कुल 1747 मनरेगा के कार्य किये जा रहे है़ं प्रखंड के 20 पंचायत में प्रत्येक दिन मजदूरों का कार्य दिवस सृजित किया जा रहा है. इसमें पशु शेड, कूप निर्माण, समतलीकरण, प्रधानमंत्री आवास, जल संरक्षण आदि की योजनाएं संचालित हो रही है.

उन्होंने बताया कि बरसात के पूर्व योजनाओं को पूर्ण करने के लिये सभी पंचायत सेवक, रोजगार सेवक, स्वयंसेवक, कनीय अभियंता, बीपीओ आदि द्वारा कार्यों का नियमित मॉनीटरिंग की जा रही है. इसके अलावे प्रधानमंत्री आवास योजना में प्रतिदिन कार्य किया जा रहा है़ मेराल पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 के पार्षद एवं ग्रामीणों द्वारा सरकारी चापानल में समरसेबल मोटर लगाये जाने की मिली शिकायत के आलोक में स्थल पर जाकर तत्काल जांच की गयी है. दो दिनों के अंदर चापाकल से समरसेबल हटाते हुए चापानल का हैंड लगाने का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola