छत से गिरने से पत्रकार की मौत, क्षेत्र में शोक
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 28 May 2026 9:28 PM
छत से गिरने से पत्रकार की मौत, क्षेत्र में शोक
मझिआंव. नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित गढ़ौटा टोला में बुधवार रात छत से गिरने के कारण पत्रकार विनय कुमार (54 वर्ष) की मौत हो गयी. गुरुवार सुबह करीब पांच बजे स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली. जानकारी के अनुसार, विनय कुमार बुधवार रात अपने रिश्तेदार बिकेंद्र कुमार चंद्रवंशी के घर गये थे. भोजन करने के बाद वे छत पर सोने चले गये. सुबह जब रिश्तेदार की नींद खुली, तो विनय कुमार बिस्तर पर नहीं थे. कुछ देर बाद घर के नीचे उन्हें लहूलुहान हालत में पड़ा देखा गया. आशंका जतायी जा रही है कि रात में लघुशंका के लिए उठने के दौरान अंधेरे और नींद की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे छत से नीचे पथरीली जमीन पर गिर पड़े. सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गढ़वा भेज दिया. नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी, राधा कृष्ण मंदिर के महंत बाबा केशव नारायण दास सहित अन्य लोगों ने उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










