खबर छपते ही विभाग हुआ रेस तौल कर मिलने लगा अनाज

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2019 1:19 AM

विज्ञापन

भवनाथपुर : एफसीआइ गोदाम से भवनाथपुर, केतार,खरौधी के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को बगैर तौले राशन देने कि खबर सोमवार को प्रभात खबर द्वारा प्रकाशित किये जाने के बाद सोमवार से ही राशन तौल कर दिया जाने लगा. तीनों प्रखंडो के दुकानदारों को प्रत्येक माह करीब 10079.28 क्विंटल चावल गेहूं आवंटित किया जाता है. जिसमें […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : एफसीआइ गोदाम से भवनाथपुर, केतार,खरौधी के जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों को बगैर तौले राशन देने कि खबर सोमवार को प्रभात खबर द्वारा प्रकाशित किये जाने के बाद सोमवार से ही राशन तौल कर दिया जाने लगा. तीनों प्रखंडो के दुकानदारों को प्रत्येक माह करीब 10079.28 क्विंटल चावल गेहूं आवंटित किया जाता है.

जिसमें गोदाम कि देखरेख करने वाले सरकारी व गैर सरकारी कर्मियों की मिलिभगत से दुकानदारों को प्रत्येक माह बगैर तौले राशन दिया जाता था. दुकानदारों को प्रति बैग तीन-चार किलो राशन कम रहता है, जिससे करीब 2500 क्विंटल चावल गेहूं गबन किया जाता है. इस खबर को प्रभात खबर द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद विभाग हरकत में आया और तत्काल राशन तौल कर दिया जाने लगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola