मुखिया व उनके परिजनों पर जानलेवा हमला

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में प्रार्थना का विरोध करता था आरोपी, जिसको लेकर मुखिया से थी पुरानी रंजिश

विज्ञापन

विद्यालय में प्रार्थना का विरोध करता था आरोपी, जिसको लेकर मुखिया से थी पुरानी रंजिश

आपके शहर में

विज्ञापन

प्रतिनिधि, गढ़वा कोरवाडीह में पंचायत के मुखिया मो शरीफ अंसारी के घर पर शुक्रवार देर शाम नौ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे मुखिया मो शरीफ अंसारी, उनका भतीजा अफारोज अंसारी व भाई मुहमुद्दीन अंसारी गंभीर रूप से घायल हो गयें. इस घटना में मो शरीफ की एक अंगुली टूट गयी, जबकि मुहमुद्दी के सिर पर गंभीर चोट आयी है, जिसके कारण उन्हें रांची रेफर कर दिया गया. मुखिया के आवेदन पर पुलिस ने गांव के ही एक शिक्षक करामत अली को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. मुखिया शरीफ अंसारी ने बताया कि कोरवाडीह मध्य विद्यालय के शिक्षक करामत अली विद्यालय में होने वाली प्रार्थना का विरोध करते थे. मुखिया ने बताया कि शिक्षक के इस रवैये का ग्रामीणों में विरोध करना शुरू कर दिया था, जिस कारण शिक्षक व उनके बीच तनाव बढ़ने लगा. इसी रंजिश में शुक्रवार को करामत अली ने कुछ बाहरी लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला कर दिया. हमलावर धारदार हथियारों से लैस थे. हमले में उनके हाथ की एक उंगली टूट गयी, जबकि उनके भाई महमुद्दीन अंसारी के सिर में गंभीर चोट आयी है. इसके अलावा उनके भतीजे अफरोज अंसारी भी घायल हो गया है. उन्होंने कहा कि नौ हमलावर उनके घर आये थे, जिनमें पांच की पहचान कर ली गयी है. मुखिया ने यह भी आरोप लगाया कि इससे पहले भी उनके घर पर हमला कराया जा चुका है. मुखिया ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola