ePaper

000बिजली चोरी के विरुद्ध तीन पर प्राथमिकी

Updated at : 30 May 2019 1:03 AM (IST)
विज्ञापन
000बिजली चोरी के विरुद्ध तीन पर प्राथमिकी

गढ़वा : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर अवैध बिजली जलानेवालों के विरुद्ध एक टीम गठित कर छापामारी की गयी़ एसडीओ रामाशीष प्रजापति के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन पर 32400 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ […]

विज्ञापन

गढ़वा : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देश पर अवैध बिजली जलानेवालों के विरुद्ध एक टीम गठित कर छापामारी की गयी़ एसडीओ रामाशीष प्रजापति के नेतृत्व में की गयी छापेमारी में तीन लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराते हुए उन पर 32400 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है.

इसकी जानकारी देते हुए एसडीओ रामाशीष प्रजापति ने बताया कि मंगलवार की गयी छापामारी में छत्तरपुर गांव के जुबैर अंसारी पर दस हजार, सोहेल अंसारी पर पांच हजार, चिरौंजिया के मीरजान अंसारी पर पांच हजार एवं बकाया 12400 रूपये का जुर्माना लगाते हुये कनीय अभियंता कमल कुमार के द्वारा गढ़वा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है़ छापेमारी अभियान में राजेंद्र राम, सुनील कुमार शर्मा, दीपक कुमार मुंडा सहित मानव दिवस कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola