कम कीमत पर दूध लिये जाने से पशुपालकों को हो रही है परेशानी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Apr 2019 1:02 AM
मझिआंव : झारखंड राज्य डेयरी विकास योजना के तहत राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेघा) द्वारा मझिआंव में संचालित दुग्ध शीतक केंद्र की ओर से पशुपालकों को दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा है. पशुपालकों की शिकायत है कि उनके दूध का उचित मूल्य नही दिया जाता. बाजार में जो दूध 40 […]
मझिआंव : झारखंड राज्य डेयरी विकास योजना के तहत राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक महासंघ लिमिटेड (मेघा) द्वारा मझिआंव में संचालित दुग्ध शीतक केंद्र की ओर से पशुपालकों को दूध का सही दाम नहीं दिया जा रहा है. पशुपालकों की शिकायत है कि उनके दूध का उचित मूल्य नही दिया जाता. बाजार में जो दूध 40 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है.
वहीं दूध इस केंद्र द्वारा 22 रुपये से 27 रुपये प्रति लीटर की दर से क्रय किया जा रहा है़ जबकि गत वर्ष दुग्ध शीतक केंद्र खुलने के बाद इसके पदाधिकारियों ने गांव-गांव जाकर कहा था कि बिना पानी मिलाये गाय का दूध 35 रुपये से 38 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस का दूध 40 से 45 रुपये प्रति लीटर लिया जायेगा. लेकिन केंद्र में स्थित फैट मापनेवाले कंप्यूटर से छेड़छाड़ कर दूध का दाम कम कर क्रय किया जा रहा है. इस संबंध में पशुपालक कृष्णा यादव ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद क्षेत्रीय सुपरवाइजर आलोक ओझा निरीक्षण में आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










