चैत्र नवरात्र को लेकर तैयारी पूरी, कलश स्थापना आज
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Apr 2019 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

महावीरी झंडों से पटा शहर गढ़वा : चैत्र नवरात्र को लेकर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में तैयारी पूरी कर ली गयी है़ विभिन्न पूजा समितियों व अखाड़ा के द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों पर महावीरी झंडा लगाया जा रहा है़ वहीं प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापना व पूजा को लेकर […]
विज्ञापन
महावीरी झंडों से पटा शहर
गढ़वा : चैत्र नवरात्र को लेकर जिला मुख्यालय सहित विभिन्न प्रखंडों में तैयारी पूरी कर ली गयी है़ विभिन्न पूजा समितियों व अखाड़ा के द्वारा शहर के विभिन्न सड़कों पर महावीरी झंडा लगाया जा रहा है़ वहीं प्रसिद्ध मां गढ़देवी मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा कलश स्थापना व पूजा को लेकर विशेष तैयारी की गयी है़.
शहर के चिनया रोड शिव मंदिर पूजा समिति के तत्वावधान में पूरा चिनिया रोड एवं प्रखंड कार्यालय तक सड़क के दोनों ओर महावीरी झंडा लगाया गया है़ पूजा समिति के अध्यक्ष अंकित दुबे व सचिव अनुज सिंह ने बताया कि कलश स्थापना के बाद पंडित रविकांत दुबे नौ दिनों तक मानस नवाह्रपरायण पाठ करेंगे.
कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा कमेटी के पदधारी रजनीश तिवारी, मुन्ना तिवारी, राजन दुबे, मिथिलेश दुबे, बउआ मिश्रा, मनोज पाठक, अभिषेक पांडेय व बाबूलाल दुबे का सराहनीय योगदान है़.
नौ अप्रैल को निकलेगा मंगला जुलूस : रामनवमी पूजा समिति जेनरल के अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी ने बताया कि नौ अप्रैल को शहर के चिनिया मोड़ के समीप काली मंदिर परिसर में यशहर के विभिन्न अखाड़ों द्वारा मंगला जुलूस का एकत्रीकरण होगा़ तत्पश्चात जुलूस वहां से मुख्य मार्ग होते रामलला मंदिर जायेगा, वहां से पुन: बाजार होते रंका मोड़ हनुमान मंदिर पहुंचेगा, जहां महाआरती का आयोजन किया जायेगा.श्री सोनी ने बताया कि इंदिरा गांधी पार्क में सुंदर कांड का पाठ किया जायेगा तथा रामनवमी के दिन रंका मोड़ पर सभी अखाड़ा द्वारा अपने-अपने कला का प्रदर्शन किया जायेगा.
तत्पश्चात पुरस्कार वितरण किया जायेगा. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष मुरली श्याम सोनी, महामंत्री प्रो आशीष कुमार वैद्य, कंचन साहू,उमेश कश्यप, कोषाध्यक्ष-मोहनचंद, उपाध्यक्ष मनीष केशरी, पंकज केशरी, मनीष कमलापुरी,रोहित कुमार छोटू ,गोपाल सोनी,सूरज सिंह, मंत्री अविनाश पासवान, कमल कुमार चौबे, दौलत सोनी, पिंटू सिंह, प्रीतम गौड़, प्रधान संगठन मंत्री पिंटू कुमार ओला, संगठन मंत्री अरविंद केसरी, उत्तम कमलापुरी,सोनू मधेसिया,रमण केसरी, प्रवक्ता सोनू सिंह का नाम शामिल है़.
जुड़वनिया मंदिर से निकलेगा भव्य झांकी : शहर के सहिजना मोहल्ला में दानरो नदी के तट पर स्थित जुड़वनिया शिव मंदिर नव निर्माण समिति के तत्वावधान में रामनवमी पर्व की पूर्व संध्या पर राम दरबार की झांकी निकाली जायेगी. यह झांकी विभिन्न गांव से होते हुए शहर के रामलला मंदिर तक जायेगी.
पुनः वहां से वापस होकर जुड़वनियां शिव मंदिर पर आकर समाप्त होगी.समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि झांकी में करीब आठ गांवों के 800 से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने के स्वीकृति मिली है. उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में आयोजन समिति के उमेश मेहता, सियाराम शरण वर्मा, रश्मि वर्मा, पिंटू चौबे, आनंद पांडेय, निरंजन कुमार, राम जी मेहता, प्रेम दीवाना सहित कई लोगों का नाम शामिल है़.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




