ePaper

खुटेहेरिया में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

Updated at : 17 Feb 2019 2:51 AM (IST)
विज्ञापन
खुटेहेरिया में 1.25 करोड़ की लागत से बनेगी सड़क

मंत्री ने की सतबहिनी में की झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक सतबहिनी झरना तीर्थ में मिलकर यज्ञ करने की अपील की कांडी : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कसनप-खरसोता मुख्य सड़क स्थित खुटहेरिया पंचायत के कोदवड़िया से पखनाहा पाल टोला तक 1.25 करोड़ की लागत से बननेवाली 1800 मीटर […]

विज्ञापन

मंत्री ने की सतबहिनी में की झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की बैठक

सतबहिनी झरना तीर्थ में मिलकर यज्ञ करने की अपील की
कांडी : झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कसनप-खरसोता मुख्य सड़क स्थित खुटहेरिया पंचायत के कोदवड़िया से पखनाहा पाल टोला तक 1.25 करोड़ की लागत से बननेवाली 1800 मीटर लंबी सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर व शिलापट्ट का अनावरण कर किया. इसके पश्चात झारखंड राज्य हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित होने वाले मानस महायज्ञ के संचालन के लिये बनी कमेटी की बैठक के लिए सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पहुंचे.
बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने उपस्थित लोगों से कहा कि उन्होंने शपथ लिया है कि जब तक वे विधायक रहेंगे, तब तक ही ट्रस्ट का अध्यक्ष रहेंगे. उन्होंने कहा कि वे पिछले साल अप्रैल में ही इस मामले का प्रस्ताव पारित करा चुके हैं. ट्रस्ट व विकास समिति दोनों मिलकर ट्रस्ट के बैनर तले यज्ञ करें, ताकि समाज में सकारात्मक संदेश जाये. लेकिन किसी को अलग यज्ञ नहीं करने दिया जायेगा. जिसे भी अलग यज्ञ करना है वे ट्रस्ट के अधीन 24 एकड़ जमीन से बाहर यज्ञ करें. मंत्री ने कहा कि सतबहिनी में विकास के लिए अभी तक सात करोड़ रुपया दिया गया है. इसके तहत अस्पताल व सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा है. तीन करोड़ रूपया और स्वीकृत हो चुका है. इससे इस स्थल का सुंदरीकरण कराया जायेगा. बैठक में मंत्री ने सभी लोगों से यज्ञ को सफल बनाने की अपील की.
बैठक में यज्ञ कमिटी का विस्तार किया गया. इसमें उपस्थित कई लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गयी. इसमें राणाडीह के श्यामबिहारी दुबे को संरक्षक, मोरबे निवासी विजय कुमार सिंह को उप संरक्षक तथा प्रखंड के बीस सूत्री अध्यक्ष रामलाला दूबे को यज्ञ कमेटी का कोषाध्यक्ष बनाया गया. इस मौके पर यज्ञ कमिटी के अध्यक्ष प्रवीण सिंह ने कहा कि कई बार पुरानी कमिटी के लोगों से साथ मिलकर यज्ञ कराने का आग्रह किया गया. किन्तु राजनीतिक लाभ लेने के लिए वे लोग तैयार नहीं हुए.
जब सबका उद्देश्य सतबहिनी का विकास करना ही है, तो खींचातानी करने से क्या फायदा है. मौके पर विधायक प्रतिनिधि अजय सिंह, मंत्री प्रतिनिधि ललित बैठा, मझिआंव विधायक प्रतिनिधि संजन सिंह, पतीला पंचायत मुखिया प्रतिनिधि सह यज्ञ के सचिव गुड्डू सिंह, राणाडीह पंचायत मुखिया कृष्णा दास, शिवपुर पंचायत मुखिया योगेंद्र राम, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रामानुज सिंह, मुखिया हीरा प्रसाद साहू, रवींद्र चंद्रवंशी, धर्मेंद्र पासवान, जगरनाथ मेहता, राम लखन चंद्रवंशी सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola