ऑपरेशन थिएटर में बाहरी लोगों का आना प्रशासनिक भूल : सीएस
वंशीधर नगर : सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने अनुमंडलीय अस्पताल में अकुशल नर्स व कंपाउंडर द्वारा महिलाओं का बंध्याकरण किये जाने के मामले में डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी को तत्काल प्रभाव से अस्पताल के सभी प्रशासनिक पद से मुक्त कर दिया है. साथ ही उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार को […]
वंशीधर नगर : सिविल सर्जन डॉ एनके रजक ने अनुमंडलीय अस्पताल में अकुशल नर्स व कंपाउंडर द्वारा महिलाओं का बंध्याकरण किये जाने के मामले में डीएस डॉ सुचित्रा कुमारी को तत्काल प्रभाव से अस्पताल के सभी प्रशासनिक पद से मुक्त कर दिया है. साथ ही उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राहुल कुमार को अस्पताल के सभी प्रशासनिक कार्य के लिए कार्यकारी उपाधीक्षक बना दिया है.
आपके शहर में
यहां बताते चलें कि गत 30 जनवरी को अस्पताल में अकुशल नर्स व कंपाउंडर द्वारा महिलाओं का बंध्याकरण आॅपरेशन किये जाने की सूचना मिलने पर जिप उपाध्यक्ष रेखा चौबे ने तत्काल अस्पताल पहुंचकर डीएस को कड़ी फटकार लगायी थी तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने की चेतावनी दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए