वंशीधर महोत्सव को लेकर सज रहे मंदिर व शहर
Updated at : 20 Nov 2018 6:53 AM (IST)
विज्ञापन

वंशीधर नगर : श्री वंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर चौथे दिन मुख्य समारोह स्थल गोसाईं बाग मैदान में लेआउट किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की उपस्थिति में प्रखंड के कनीय अभियंता जीवनदीप कुमार ने मुख्य समारोह स्थल पर भव्य मंच बनाने की रूपरेखा तैयार की. लेआउट के […]
विज्ञापन
वंशीधर नगर : श्री वंशीधर महोत्सव की तैयारी को लेकर चौथे दिन मुख्य समारोह स्थल गोसाईं बाग मैदान में लेआउट किया गया. अनुमंडल पदाधिकारी कमलेश्वर नारायण तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार की उपस्थिति में प्रखंड के कनीय अभियंता जीवनदीप कुमार ने मुख्य समारोह स्थल पर भव्य मंच बनाने की रूपरेखा तैयार की.
लेआउट के साथ ही मुख्य समारोह स्थल पर कार्य शुरू हो गया है. एसडीओ कमलेश्वर नारायण ने कहा कि महोत्सव में वीवीआइपी, वीआइपी तथा प्रेस प्रतिनिधियों के लिए अलग-अलग बैठने की व्यवस्था की गयी है. वहीं आम नागरिकों के लिए भी बैठने की व्यवस्था की गयी है. डीएसपी नीरज कुमार ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह बैरिकेडिंग पर पुलिस जवान जांच करते दिखेंगे.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उधर विश्वविख्यात वंशीधर मंदिर के रंग रोगन कार्य में तेजी आयी है. मंदिर समिति के ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने कहा कि मंदिर के दीवारों पर रंग रोगन किया जा रहा है व लिखे हुए सभी श्लोकों पर दोबारा से लिखने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




