ePaper

फर्जी लाइसेंस बनाने का आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 09 Nov 2018 7:18 AM (IST)
विज्ञापन
फर्जी लाइसेंस बनाने का आरोपी गिरफ्तार

वंशीधर नगर : फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का आरोपी सह संतुष्टि फ़ोटो स्टेट दुकान के संचालक विकास कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने दुकान से दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप व प्रिंटर को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने […]

विज्ञापन
वंशीधर नगर : फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का आरोपी सह संतुष्टि फ़ोटो स्टेट दुकान के संचालक विकास कुमार गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पुलिस ने दुकान से दो फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस, लैपटॉप व प्रिंटर को जब्त कर लिया है. इस संबंध में जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नीरज कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के हलिवंता ग्राम निवासी वृजमोहन सिंह से शिकायत मिली थी कि उनके पुत्र प्रिंस सिंह का ड्राइविंग लाइसेंस नगरऊंटारी बाजार के संतुष्टि फ़ोटो स्टेट के संचालक विकास कुमार गुप्ता ने बनाया था.
जब प्रिंस सिंह लाइसेंस का रेन्यूल कराने गये, तो परिवहन कार्यालय द्वारा लाइसेंस को फर्जी बताया गया. आवेदक द्वारा फ़ोटो स्टेट दुकान के संचालक से जब इसकी शिकायत की गयी, तो वह गाली गलौज करते हुए यह बात किसी से नहीं कहने की धमकी दिया. इस संबंध में आवेदक से प्राप्त आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए अनुसंधान के क्रम में थाना प्रभारी निरंजन कुमार व उनके टीम द्वारा संतुष्टि फ़ोटो स्टेट के संचालक विकास कुमार गुप्ता को हिरासत में लेकर पूछताछ के दौरान दुकान से दो और जाली लाइसेंस बरामद हुआ.
आरोपी विकास कुमार गुप्ता ने स्वीकार किया कि वह विगत दो वर्षों से अपने फोटो स्टेट दुकान में लैपटॉप से ड्राइविंग लाइसेंस का स्कैन कर फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाता था. ग्राहक से एक लाइसेंस के बदले परिवहन खर्च व अपना खर्च सहित तीन हजार रुपये लेता था. अभी तक वह लगभग 150 ग्राहकों को फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाकर दे चुका है. उसकी निशानदेही पर ड्राइविंग लाइसेंस बनाने में उपयोग किया गया लैपटॉप व प्रिंटर को पुलिस ने बरामद कर लिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola