गुरुकुलम के बच्चों को नहीं मिलता भर पेट भोजन

Updated at : 19 Jul 2018 8:14 AM (IST)
विज्ञापन
गुरुकुलम के बच्चों को नहीं मिलता भर पेट भोजन

रंका : रंका प्रखंड के मानपुर बाल श्रमिक विशेष विद्यालय (गुरुकुलम) के बच्चों को आज तक मध्याह्न भोजन में अंडा, फल, सब्जी नहीं मिली. इससे वहां के बच्चों में काफी आक्रोश है. विद्यार्थी मैशुन खातून, सितारा खातून, नेहा कुमारी, सबनम खातून, खुशबू खातून, अनवर अंसारी, मजबुन खातून, रिजवान अंसारी, प्रतिमा कुमारी, सहिना खातून, आशिफ अंसारी […]

विज्ञापन
रंका : रंका प्रखंड के मानपुर बाल श्रमिक विशेष विद्यालय (गुरुकुलम) के बच्चों को आज तक मध्याह्न भोजन में अंडा, फल, सब्जी नहीं मिली. इससे वहां के बच्चों में काफी आक्रोश है. विद्यार्थी मैशुन खातून, सितारा खातून, नेहा कुमारी, सबनम खातून, खुशबू खातून, अनवर अंसारी, मजबुन खातून, रिजवान अंसारी, प्रतिमा कुमारी, सहिना खातून, आशिफ अंसारी ने बताया कि आज तक उनलोगों को मध्याह्न भोजन में अंडा, फल और सब्जी नहीं मिली है. सिर्फ दाल -भात मिलता है.
वह भी नियमित नहीं है. कभी मध्याह्न भोजन मिलता है, कभी नहीं मिलता है. भर पेट खाना भी नहीं मिलता है. प्रधानाध्यापक सुदामा रवि ने बताया कि रेडी-टू-इट के तहत बाल श्रमिक विशेष विद्यालय में भी बच्चों को मध्याह्न भोजन वर्ष 2010 से शुरुआत की गयी थी. परंतु विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, संयोजिका सैरून बीबी उसी समय से मनमानी तरीके से मध्याह्न भोजन का संचालन करते हैं. आज तक बच्चों को अंडा, फल, सब्जी कभी नहीं मिला.
सब पैसा निकाल कर खा जाते हैं. उन्होंने बताया कि प्रत्येक महीने अध्यक्ष और संयोजिका मध्याह्न भोजन का पैसा की निकासी करते हैं. स्कूल में नामांकित बच्चों की संख्या 50 है. प्रधानाध्यापक सुदामा रवि ने बताया कि इस संबंध में बीआरसी में कितने बार लिखित शिकायत किया गया. परंतु कोई सुनवाई नहीं हुई. 50 बच्चों के थाली से अंडा, फल और सब्जी गायब है. इससे शिक्षा विभाग के मॉनीटरिंग सिस्टम पर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. बीपीओ संतोष कुमार दुबे ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola