आज के बच्चे हर क्षेत्र में सीखने की ललक रखें : डॉ कुलदेव

Updated at : 25 Jun 2018 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
आज के बच्चे हर क्षेत्र में सीखने की ललक रखें : डॉ कुलदेव

महर्षि वेद व्यास परिषद ने किया विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन गढ़वा : महर्षि वेद व्यास परिषद फरठिया के तत्वाधान में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 60 मैट्रिक एवं इंटर पास विद्यार्थिओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि वृद्ध महिला […]

विज्ञापन

महर्षि वेद व्यास परिषद ने किया विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन

गढ़वा : महर्षि वेद व्यास परिषद फरठिया के तत्वाधान में विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें 60 मैट्रिक एवं इंटर पास विद्यार्थिओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया. साथ ही बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति की गई. इसका उदघाटन मुख्य अतिथि वृद्ध महिला मानमती देवी, महर्षि वेद व्यास परिषद विद्वत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ कुलदेव चौधरी, विशिष्ट अतिथि रमना उप प्रमुख रवींद्र कुमार चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष जेबी चौधरी, जिलाध्यक्ष संजय चौधरी आदि ने संयुक्त रूप से किया. डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि आज के बच्चे ज्यादा मेधावी हैं. बच्चों से उन्होंने कहा कि उनकी यह शुरुआत है. अभी आपको लंबी दूरी तय करनी है. इसलिए सीखने की इच्छा प्रबल रखें. कार्यक्रम में सूर्यदेव चौधरी, शैलेश चौधरी,
सुरेंद्र चौधरी, श्रवण चौधरी, सुनील चौधरी, कपिलदेव चौधरी, लोकनाथ उरांव, चंदन उरांव, कपिलदेव चौधरी, सती कुमारी, रीता कुमारी, अमित कुमार, प्रभात कुमार, निशा कुमारी, पूजा कुमारी, सुमन कुमारी, हिना कुमारी, जितेंद्र राज, विजय चौधरी, शिवपूजन चौधरी, मनीष विश्वकर्मा, दीपक राम, मंदीप राम, बबलू चौधरी एवं रेशम कुमारी को सम्मानित किया गया. इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष संतोष चौधरी, दशरथ चौधरी,उपाध्यक्ष चन्द्रदेव चौधरी, कृष्णा कुमार चौधरी, प्रवक्ता सुमेर चौधरी, बचनदेव चौधरी, जिला सचिव मनीष चौधरी, रामनाथ चौधरी, बसंत कुमार चौधरी, चुनमुन चौधरी, बीडीसी संजय चौधरी, प्रयाग चौधरी, दीपक चौधरी, मनोज चौधरी, उपेंद्र चौधरी, अशोक चौधरी, रघुनाथ चौधरी आदि उपस्थित थे. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रयाग चौधरी ने एवं संचालन सुमेर चौधरी ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola