रोजा के बाद अल्लाह का उपहार है ईद

Updated at : 17 Jun 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन
रोजा के बाद अल्लाह का उपहार है ईद

विभिन्न ईदगाहों, मसजिदों व मदरसों में मौलाना ने ईद की नमाज अदा करायी गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय में शनिवार को ईद- उल- फित्र का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय इदगाहों, मसजिदों व मदरसों में दो रिकअत वाजिब नमाज- ए- ईद – उल- फित्र अदा […]

विज्ञापन

विभिन्न ईदगाहों, मसजिदों व मदरसों में मौलाना ने ईद की नमाज अदा करायी

गढ़वा : गढ़वा जिला मुख्यालय में शनिवार को ईद- उल- फित्र का त्योहार अकीदत के साथ मनाया गया. इस मौके पर मुसलिम समुदाय के लोगों ने स्थानीय इदगाहों, मसजिदों व मदरसों में दो रिकअत वाजिब नमाज- ए- ईद – उल- फित्र अदा की. नमाज अदायगी को लेकर इन स्थलों पर सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जमा होने लगी थी.नमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे से गले मिल कर ईद की बधाई दी. जिला मुख्यालय स्थित गढ़वा ईदगाह में जामा मसजिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने नमाज – ए -ईद अदा करायी. जबकि टंडवा मसजिद में मौलाना शाहजाद आलम मिसवाही, उंचरी मसजिद में मौलाना जफरूल्लाह व मदरसा तबलिगुल इसलाम के मैदान में मौलाना लियाकत हुसैन ने ईद- उल – फित्र की नमाज अदा करायी.
इसी तरह ग्रामीण क्षेत्र के कल्याणपुर ईदगाह में मौलाना युसूफ, कोरवाडीह ईदगाह में मौलाना साबिर, टेढ़ी हरैया ईदगाह में मौलाना शाह मोहम्मद अंसारी, पचफेड़ी ईदगाह में मौलाना मुसलिम रजा, परसही में हाफिज कलाम, बीरबंधा ईदगाह में मौलाना अली अहमद, झलुआ मदरसा में हाजी सरफुद्दीन, छत्तरपुर ईदगाह में मौलाना काशीद, लापो ईदगाह में सैयद ऐनूलहोदा, फरठिया ईदगाह में मौलाना अब्दुल रहमान ने नमाज -ए- ईद- उल – फित्र अदा करायी. शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के सभी नमाज अदायगी स्थलों पर इंताजामिया कमेटियों ने नमाजियों की सुविधा के लिए ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य इंतजाम किया था.
वहीं पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु प्रशासन के द्वारा सभी इबादतगाहों के पास पुलिस बल के जवान तैनात किये गये थे. नमाज अदायगी के पूर्व जामा मसजिद के पेश इमाम हाफिज अब्दुस्समद ने कहा कि एक माह रोजा जैसा पवित्र महीना के बाद मुसलिम समुदाय के लोगों के लिए ईद का पर्व उपहार के रूप में नसीब होता है. उन्होंने कहा कि इस पर्व से खुशी, एकता व भाईचारा का सबक मिलता है. उन्होंने कहा कि ईद के दिन मीठी- मीठी सेवईयां हर घर में बनती है, जो लोगों के बीच भेदभाव मिटाता है. इस अवसर पर ईदगाह के पास यतीमों, गरीबों, बेवाओं व असहायों के बीच लोगों ने जकात व फितरा की राशि का वितरण किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola