20 सूत्री की बैठक में नहीं आये अधिकारी
Updated at : 17 Jun 2018 4:24 AM (IST)
विज्ञापन

प्रखंड 20सूत्री की बैठक में पदाधिकारियों के नहीं रहने से क्षुब्ध उपाध्यक्ष ने इस्तीफा सौंपा मझिआंव : मझिआंव प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की निर्धारित बैठक में किसी भी विभाग के पदाधिकारियों के नहीं आने के कारण अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी ने बैठक को स्थगित कर दिया. इस दौरान डेढ़ घंटे तक लगातार इंतजार […]
विज्ञापन
प्रखंड 20सूत्री की बैठक में पदाधिकारियों के नहीं रहने से क्षुब्ध उपाध्यक्ष ने इस्तीफा सौंपा
मझिआंव : मझिआंव प्रखंड कार्यालय के सभागार में 20 सूत्री की निर्धारित बैठक में किसी भी विभाग के पदाधिकारियों के नहीं आने के कारण अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी ने बैठक को स्थगित कर दिया. इस दौरान डेढ़ घंटे तक लगातार इंतजार करने के बाद भी बैठक में किसी के नही आने पर क्षुब्ध प्रखंड 20 सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह ने अपना इस्तीफा अध्यक्ष श्री त्रिपाठी को सौंप दिया. विदित हो कि प्रखंड 20 सूत्री की बैठक 11बजे निर्धारित की गयी थी. इस आशय का पत्र भी सभी विभाग के पदाधिकारियों को लिखित रूप में भेजा गया था. लेकिन 12.30 बजे तक बीडीओ, सीओ एवं नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी, पीएचइडी, बिजली, सहित कई विभागों के कोई भी पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुए.
बैठक में केवल पंचायत सचिव,महिला प्रसार पदाधिकारी व 20सूत्री सदस्यों के अलावा कोई भी न तो पदाधिकारी और न कर्मी उपस्थित हुए. इस सम्बंध में प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रेमानंद त्रिपाठी ने बताया कि निर्धारित बैठक में किसी भी विभाग के पदाधिकारी के नहीं आने के कारण कोई समीक्षा नहीं हो सकी और बैठक स्थगित कर दी गयी है. इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पदाधिकारी सरकार की नीतियों के प्रति जिम्मेवार नहीं हैं और सरकार के निर्देशों की अनदेखी की गयी है. वे इस बारे में माननीय मुख्यमंत्री से मिलकर प्रखंड की स्थिति से अवगत करवायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




