खबर छपने पर बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

Updated at : 12 Jun 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
खबर छपने पर बीडीओ ने दर्ज करायी प्राथमिकी

मामला मनरेगा में मशीन से काम कराने का मशीन से काम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी़ चिनिया : चिनिया प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा से हो रहे भूमि समतलीकरण की खबर प्रभात खबर द्वारा सोमवार को मनरेगा में मशीन से हो रहा है कार्य नामक शीर्षक से प्रकाशित किये जाने के बाद […]

विज्ञापन

मामला मनरेगा में मशीन से काम कराने का

मशीन से काम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी़
चिनिया : चिनिया प्रखंड मुख्यालय में मनरेगा से हो रहे भूमि समतलीकरण की खबर प्रभात खबर द्वारा सोमवार को मनरेगा में मशीन से हो रहा है कार्य नामक शीर्षक से प्रकाशित किये जाने के बाद बीडीओ विजय कुमार ने लाभुक यासीन मंसूरी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है़ बीडीओ द्वारा चिनिया थाना में मनरेगा के लाभुक यासीन मंसूरी के विरुद्ध कांड संख्या 19/ 18 के तहत दर्ज करायी है़ बीडीओ ने कहा कि उक्त योजना में अभी तक राशि का भुगतान नहीं किया गया है़ उक्त योजना को रोक दी गयी है़ उन्होंने कहा कि मनरेगा योजना में मशीन से काम कराने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जायेगी़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola