दो दिन में सभी अवैध ईंट भट्ठे को सील करें : चंद्रवंशी
Updated at : 12 Jun 2018 5:26 AM (IST)
विज्ञापन

विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के प्रति भी कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी़ अवैध कब्जा को हटवाने के लिए डीडीसी व एसडीओ को निर्देशित किया गया़ गढ़वा : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सोमवार को स्थानीय परिसदन गढ़वा में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की […]
विज्ञापन
विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के प्रति भी कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी़
अवैध कब्जा को हटवाने के लिए डीडीसी व एसडीओ को निर्देशित किया गया़
गढ़वा : स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने सोमवार को स्थानीय परिसदन गढ़वा में अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की़ बैठक में जिले में चल रहे अवैध ईंट भट्ठे पर रोक लगाने में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा शिथिलता बरते जाने पर नाराजगी जाहिर की गयी़ उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी व अंचलाधिकारी को दो दिन के अंदर सभी ईंट भट्टे के संचालन की जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया़ बैठक के दौरान बरडीहा प्रखंड में वृद्धावस्था पेंशन, विकलांगता पेंशन व विधवा पेंशन आदि से संबंधित मामलों का निष्पादन प्रखंड में ही शिविर लगाकर करने का निर्देश दिया़
इसके अलावा वैसे लाभुक जो पेंशन की पात्रता रखते हैं. इसके बावजूद उन्हें पेंशन नहीं मिल रहा है. उनके लिए फार्म भरवाने का निर्देश दिया़ इस मौके पर कांडी, बरडीहा व मझिआंव प्रखंड में तार व पोल लगाने का कार्य संतोषजनक नहीं पाये जाने पर विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता व सहायक अभियंता के प्रति भी कड़ी नाराजगी जाहिर की गयी़ मंत्री श्री चंद्रवंशी ने बरसात का मौसम शुरू होने के पहले तार व पोल निर्धारित स्थान पर लगाने के निर्देश दिये़ प्रधानमंत्री आवास योजना व उज्ज्वला गैस योजना की समीक्षा के दौरान सभी लाभुकों को गैस कनेक्शन देने व आवास को समय पर पूरा कराने के निर्देश दिये़ इस दौरान मझिआंव के खजूरी स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ लोगों द्वारा किये गये अवैध कब्जा को हटवाने के लिए डीडीसी व एसडीओ को निर्देशित किया गया़ बैठक में विभिन्न विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




