पुलिस निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप

Updated at : 09 Jun 2018 3:34 AM (IST)
विज्ञापन
पुलिस निरीक्षक पर अभद्र व्यवहार का आरोप

भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में अनुसंधान करने गये नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह पर महिला व ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है़ इस बात को लेकर पंडरिया के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है़ इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर शाम भवनाथपुर इंस्पेक्टर उमेश […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के पंडरिया गांव में अनुसंधान करने गये नवपदस्थापित पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह पर महिला व ग्रामीणों ने अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है़ इस बात को लेकर पंडरिया के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है़ इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की देर शाम भवनाथपुर इंस्पेक्टर उमेश कुमार सिंह दलबल के साथ एक मामले मे अनुसंधान करने पंडरिया आये हुए थे़ इस दौरान महेंद्र पांडेय द्वारा अतिक्रमित हैंडपंप के बारे में पूछताछ करने लगे.

ग्रामीणों ने वार्ड सदस्य अनिता देवी, कन्हैया प्रसाद, विद्यानंद पाल, रफीक अंसारी, जैतून बीबी, शाहिदा बीबी, ऐमुन बीबी, कुंहर मियां, कौलाशिया देवी, खातमा बीबी, अमानत अंसारी, साबिर अली आदि ने बताया कि इंस्पेक्टर ने पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाते हुए कहा कि सरकारी चापाकल जिसके घर दरवाजे के सामने लगता है, वह उसी का हो जाता है. मेरे घर मे भी तीन-तीन सरकारी चापाकल है़ हम भी किसी अन्य को प्रयोग करने नहीं देते़ आपलोग फिर से अपने विधायक व मुखिया से चापाकल की मांग कर नया चापाकल लगवा ले़ं

इसका विरोध करने पर इंस्पेक्टर ने कुछ लोगों को चोर व पॉकेटमार कहकर केस में फंसाने की धमकी दी़ ग्रामीणों ने कहा कि वे इस मामले की शिकायत एसपी से करेंगे़ इस संबंध में पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि केस अनुसंधान के मामले में पंडरिया गये थे़ लेकिन उन्होंने किसी के साथ अभद्र व्यवहार नहीं किया है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola