राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 28 से

Updated at : 24 May 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यस्तरीय सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 28 से

गढ़वा : गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में भवनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में 28 से 30 मई तक आठवीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनीष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिये पूरी […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिला कबड्डी संघ के तत्वावधान में भवनाथपुर हाई स्कूल के मैदान में 28 से 30 मई तक आठवीं झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. आयोजन समिति के अध्यक्ष सह भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र के भावी विधायक प्रत्याशी मनीष कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता की तैयारी के लिये पूरी टीम काम कर रही है. मैच का उद्घाटन शाम 4:00 बजे किया जायेगा एवं रात्रि में प्रतियोगिता आयोजित होगी.

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरे झारखंड से खिलाड़ी पहुंचेंगे. उन्होंने बताया कि मैच के समापन के अवसर पर 30 मई को भोजपुरी स्टार गायिका पुष्पा राणा एवं गोलू राजा द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जायेगा. आयोजन समिति में इनके अलावा अजय कुमार गुप्ता, मनोज कुमार मेहता ,सलीम सिद्दीकी, सुधीर सोनी ,गुड्डू प्रजापति ,गोपाल पाल, जितेंद्र कुमार पासवान ,प्रमोद कुमार अमलेश कुमार , सद्दाम फुलेंद्र यादव आदि लोग आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से लगे हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola