गढ़वा : घर में घुस युवक की गोली मारकर हत्या

गढ़वा : अपराधियों ने गढ़वा शहर से सटे सुखबाना गांव निवासी चिंटू चंद्रवंशी (30 साल) की गोली मार कर हत्या कर दी. चिंटू चंद्रवंशी पाठक मुहल्ला निवासी राजकुमार राम का पुत्र था़ उसका शव अजय राम की छत पर पाया गया. अजय राम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब छह बजे पांच […]
गढ़वा : अपराधियों ने गढ़वा शहर से सटे सुखबाना गांव निवासी चिंटू चंद्रवंशी (30 साल) की गोली मार कर हत्या कर दी. चिंटू चंद्रवंशी पाठक मुहल्ला निवासी राजकुमार राम का पुत्र था़ उसका शव अजय राम की छत पर पाया गया. अजय राम की पत्नी ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब छह बजे पांच लोग चिंटू को मारने के लिए दौड़ा रहे थे़ इसी बीच चिंटू उनके घर में घुस गया. अपराधी भी घर में घुस गये और छत पर छुपे चिंटू को गोली मार दी. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी.
वह तीन महीना पहले जेल से निकला था़ उस पर हत्या, रंगदारी, लूट आदि से संबंधित कई मामले गढ़वा थाने में दर्ज थे़ चिंटू के सिर व आंख में गोली मारी गयी है़ घटना सुबह करीब छह बजे की बतायी जाती है़ जबकि पुलिस करीब 8.30 बजे घटनास्थल पर पहुंची और शव को 11 बजे अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल लाया गया़ घटना के संबंध में कुछ लोग इसे गैंगवार का नतीजा बता रहे है़ं जबकि कुछ इसे प्रेम-प्रसंग से भी जोड़कर देख रहे है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




