सरला बिड़ला विवि के विभिन्न कोर्सों में नामांकन शुरू

Updated at : 14 May 2018 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
सरला बिड़ला विवि के विभिन्न कोर्सों में नामांकन शुरू

कुल सचिव आरके सिंह ने कहा : यह विवि राज्य ही नहीं, देश की शिक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा गढ़वा : पिछले वर्ष 2017 में स्थापित किये गये सरला बिड़ला विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है़ रांची में स्थापित इस विवि से अकादमी वर्ष 2018-19 में सामान्य […]

विज्ञापन

कुल सचिव आरके सिंह ने कहा : यह विवि राज्य ही नहीं, देश की शिक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगा

गढ़वा : पिछले वर्ष 2017 में स्थापित किये गये सरला बिड़ला विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है़ रांची में स्थापित इस विवि से अकादमी वर्ष 2018-19 में सामान्य विषयों की पढ़ाई के अलावे स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, स्कूल ऑफ सोशल साइंस एंड ह्रयूमैनी, स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ मैथेमैटिक्स एंड कंप्यूटर अप्लिकेशन, स्कूल ऑफ योग एंड नैचुरोपैथी के अंतर्गत स्नातक, स्नातकोत्तर व पीएचडी में नामांकन किया जा रहा है़ रविवार को स्थानीय आरके पब्लिक स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में सरला बिड़ला विश्वविद्यालय के कुल सचिव डॉ आरके सिंह ने बताया कि इस विवि में 50 प्रतिशत सीटों पर झारखंड के लोगों का नामांकन किया जायेगा़ जबकि शेष 50 प्रतिशत सीटों पर देश के अन्य प्रांत व विदेश के बच्चों का दाखिला लिया जायेगा़
उन्होंने बताया कि अध्यापन कार्य के लिए विश्वस्तरीय प्राध्यापकों की नियुक्ति की गयी है़ इसके अलावा अत्याधुनिक पुस्तकालय, प्रयोगशाला सहित अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध है़ं यह विश्वविद्यालय विवि अनुदान आयोग की सभी मानकों व शर्तों को अक्षरश: पूरा करेगी और आनेवाले समय में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में देशस्तर की शिक्षा व्यवस्था में मील का पत्थर साबित होगी़ उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है़ इसके सभी पाठ्यक्रम उद्योग से जुड़े हुए है़ं इस वजह से विद्यार्थियों को शिक्षण के उपरांत नौकरी प्राप्त करने में समस्या नहीं होगी़ उन्होंने बताया कि विवि में नामांकन प्रारंभ कर दिया गया है़, जबकि सभी विषयों की स्नातक कोर्स की पढ़ाई 16 जुलाई 2018 एवं स्नातकोत्तर कोर्स की पढ़ाई 24 जुलाई से शुरू होगी़ पीएचडी में नामांकन के लिए 10 जून को राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की जायेगी़ इसके आधार पर नामांकन लिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी विवि के बेवसाईड डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एसबीयू रांची डॉट एसी डॉट इन पर उपलब्ध है़ पत्रकार वार्ता में आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक अलखनाथ पांडेय ने कहा कि इस विवि का फायदा गढ़वा जिले के विद्यार्थियों को उठाने की जरूरत है़ जो कोर्सेस इस विवि में शुरू किये गये हैं, उसके लिए विद्यार्थियों को दूसरे राज्यों में जाकर नामांकन लेना पड़ता है़ लेकिन अब यह रांची में ही उपल्बध होने से अभिभावक कम खर्च में अपने बच्चों को गुणवतापूर्ण शिक्षा दे सकते है़ं
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola