मस्टर रॉल में छेड़छाड़ मुखिया पर प्राथमिकी

Updated at : 12 May 2018 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
मस्टर रॉल में छेड़छाड़ मुखिया पर प्राथमिकी

मझिआंव : मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने करमडीह पंचायत के मुखिया साबीर अंसारी व पंचायत सचिव प्रदीप कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है़ दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मस्टर रॉल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है़ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीएम आवास निर्माण […]

विज्ञापन

मझिआंव : मझिआंव प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेन डांग ने करमडीह पंचायत के मुखिया साबीर अंसारी व पंचायत सचिव प्रदीप कुमार के खिलाफ स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है़ दोनों पर प्रधानमंत्री आवास योजना के मस्टर रॉल में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है़ दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पीएम आवास निर्माण में मस्टर रॉल में कई ऐसे लोगों के नाम हैं, जिन्होंने कभी भी काम नहीं किया है.

मझिआंव थाना में कांड संख्या 60/2018, दिनांक 09, 05, 2018 के तहत मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गयी है. इधर इस संबंध में मुखिया साबीर अंसारी ने राज्यपाल को भेजे पत्र में कहा है कि वे पिछड़ी जाति के है़ं इस वजह से गांव के कुछ ऊंची जाति के लोग उन्हें मुखिया के पद पर देखना नहीं चाहते है़ं ऊंची जाति के लोगों के बहकावे में आकर बीडीओ ने जांच किये बगैर उनके ऊपर प्राथमिकी दर्ज करायी है़ जबकि नियमानुसार मस्टर रॉल भरने का सारा काम रोजगार सेवक व बीपीओ का होता है़ इसलिए इसके लिए वे जिम्मेवार नहीं है़ उन्होंने राज्यपाल से इसकी निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola