पीएम आवास योजना के लाभुक से बिचौलिये कर रहे रुपये की उगाही
Updated at : 10 May 2018 3:58 AM (IST)
विज्ञापन

बीडीओ के निर्देश पर समन्वयक ने थाना में कार्रवाई के लिये आवेदन दिया चिनिया : चिनिया प्रखंड की बरवाडीह पंचायत में प्रधानमंत्री अावास निर्माण में लाभुकों से 500 से दस हजार रुपये तक की उगाही बिचौलियों द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बरवाडीह पंचायत के सिगसिगा कला के 10 लाभुकों से उसी […]
विज्ञापन
बीडीओ के निर्देश पर समन्वयक ने थाना में कार्रवाई के लिये आवेदन दिया
चिनिया : चिनिया प्रखंड की बरवाडीह पंचायत में प्रधानमंत्री अावास निर्माण में लाभुकों से 500 से दस हजार रुपये तक की उगाही बिचौलियों द्वारा किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. बरवाडीह पंचायत के सिगसिगा कला के 10 लाभुकों से उसी गांव के बिचौलिया मंदीप यादव, अजय यादव, गिरजा यादव द्वारा राशि की वसूली का आवेदन कैलाश यादव ने चिनिया बीडीओ बिजय कुमार को दिया है़
आवेदन दिये जाने के बाद मामला प्रकाश में आया़ आवेदन के आलोक में बीडीओ ने तत्परता दिखाते हुए बुधवार को बरवाडीह पंचायत के सिगसिगा कला गांव पहुंचे, जहां लाभुक नगेश्वर यादव, नारायण यादव, जागेश्वर भुईयां, कमलेश यादव, सुरेंद्र भुईयां, तेतरी देवी, बिनोद भुईयां, बुटन भुईयां, संतोष यादव, कैलाश यादव, बैजनाथ भुईयां आदि लाभुकों ने राशि उगाही से संबंधित आवेदन बीडीओ को दिया़ आरोप की पुष्टि होने के बाद बीडीओ के निर्देश पर पीएम आवास के प्रखंड समन्वयक ने थाना में आवेदन देकर बिचौलियों पर कानूनी कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया है़
बीडीओ ने कहा कि पीएम आवास गरीबों के लिये सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है़ इसमें किसी भी तरह की लापरवाही अथवा पैसे की लेनदेन को बर्दाश्त नहीं की जायेगी. बिचौलियों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई
की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




