झारखंड : गढ़वा में आदिवासी नाबालिग किशोरी से गैंगरेप

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में घर में सोयी आदिवासी किशोरी (16) से गांव के ही दो युवकों ने पिस्तौल का भय दिखा सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी शादी के लिए घर में रखे जेवर और 56 हजार रुपये लूट ले गये. घटना गुरुवार देर रात की है. पीड़िता घर में […]
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के ओबरा गांव में घर में सोयी आदिवासी किशोरी (16) से गांव के ही दो युवकों ने पिस्तौल का भय दिखा सामूहिक दुष्कर्म किया. इसके बाद उसकी शादी के लिए घर में रखे जेवर और 56 हजार रुपये लूट ले गये.
घटना गुरुवार देर रात की है. पीड़िता घर में अकेली थी. मां-पिता रिश्तेदार की शादी में गये थे. शुक्रवार को जब मां-पिता घर पहुंचे, तो पीड़िता ने आपबीती बतायी.
इसके बाद दोनों आरोपी संजूर अंसारी और जुबराइल अंसारी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी. पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जुबराइल अंसारी को गिरफ्तार कर लिया. जबकि दूसरा भागने में सफल रहा. शनिवार को सदर अस्पताल में पीड़िता की मेडिकल जांच करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, संजूर अंसारी और जुबराइल अंसारी रात करीब 12 बजे गांव पीड़िता के घर पहुंचे. दरवाजा खोलने को कहा. दरवाजा नहीं खुलने पर एक आरोपी छप्पर तोड़कर घर में घुसा और दरवाजा खोल दिया.
फिर दूसरा आरोपी भी घर में घुस गया. इसके बाद किशोरी को खाट से बांधकर दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. शोर मचाने पर पिस्तौल दिखाकर जान मारने की धमकी दी. उनके जाने पर किशोरी रोने लगी. आवाज सुन पड़ोसी घर पहुंचे. इसके बाद उसके मां-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. एसपी मो अर्शी ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूसरे आरोपी को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा. बच्ची नाबालिग है, इसलिए पोक्सो एक्ट के तहत कारवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




