आज शपथ लेगी शहर की सरकार

गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से समाहरणालय के सभाकक्ष में कराया जायेगा. इसके साथ ही नगर परिषद के अगले सत्र के लिए औपचारिक गठन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इसके बाद से नगर परिषद का तीसरा कार्यकाल शुरू हो जायेगा. विदित […]
गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं वार्ड पार्षदों का शपथ ग्रहण शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से समाहरणालय के सभाकक्ष में कराया जायेगा. इसके साथ ही नगर परिषद के अगले सत्र के लिए औपचारिक गठन प्रक्रिया पूरी हो जायेगी. इसके बाद से नगर परिषद का तीसरा कार्यकाल शुरू हो जायेगा. विदित हो कि नगर परिषद के वर्ष 2018 के हुए आम चुनाव में निवर्तमान अध्यक्ष पिंकी केसरी अध्यक्ष एवं मीरा देवी उपाध्यक्ष के लिए निर्वाचित हुई हैं. दोनों ही भाजपा की प्रत्याशी थीं. इसके साथ ही यहां के 21 वार्डों के लिए वार्ड पार्षद भी मतदान के जरिये चुने गये हैं. इन सभी को शनिवार को शपथ दिलायी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




