पांच मई तक 6739 लोगों को गैस कनेक्शन

गढ़वा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 13 प्रखंडों के चयनित 32 गांवों में पांच मई तक 6739 लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण करना है़ इस लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में […]
गढ़वा : ग्राम स्वराज अभियान के तहत जिले के 13 प्रखंडों के चयनित 32 गांवों में पांच मई तक 6739 लाभुकों के बीच नि:शुल्क गैस कनेक्शन का वितरण करना है़ इस लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हॉल में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने कहा कि चयनित सभी 32 गांवों को धुंआरहित करना सरकार का लक्ष्य है़ इसलिए इन गांवों के सभी जरूरतमंद लोगों को प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन के साथ ही चूल्हा, सिलिंडर आदि का भी वितरण करना है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




