मुसलिम बहुल इलाके में भाजपा रही खाली, राजद आगे

गढ़वा : भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास भले ही रहा हो़ लेकिन गढ़वा नगर परिषद के मुसलिम बहुल्य क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के मामले में भाजपा अभी भी खाली हाथ ही है़ जबकि राष्ट्रीय जनता दल अभी भी मुसलिमों की पहली पसंद की पार्टी यहां बनी हुई है़ राजद की तुलना में […]
गढ़वा : भाजपा का नारा सबका साथ सबका विकास भले ही रहा हो़ लेकिन गढ़वा नगर परिषद के मुसलिम बहुल्य क्षेत्र में अपना प्रभाव बढ़ाने के मामले में भाजपा अभी भी खाली हाथ ही है़ जबकि राष्ट्रीय जनता दल अभी भी मुसलिमों की पहली पसंद की पार्टी यहां बनी हुई है़ राजद की तुलना में अन्य दल झामुमो, कांग्रेस, बसपा की मुसलिमों में पैठ कमजोर दिखी है़
जबकि अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व बसपा ने यहां से मुसलिम प्रत्याशी दिया था़ उपाध्यक्ष पद के लिए झामुमो व राजद ने मुसलिम प्रत्याशी दिया था़ मतगणना के साथ शुक्रवार को संपन्न हुए नगर निकाय चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बूथवार प्रत्याशियों को पड़े मतों का अवलोकन करने पर यह बात स्पष्ट हो जाती है़ मुसलिम बहुल्य क्षेत्र के वार्ड संख्या दो के बूथ संख्या एक में भाजपा प्रत्याशी पिंकी केसरी को मात्र आठ तथा बूथ संख्या दो में मात्र चार वोट मिले है़ं
जबकि इन दोनों बूथों पर सर्वाधिक वोट राजद प्रत्याशी मनिमा नारायण को क्रमश: 351 व 202 मिले है़ं चुनाव में नंबर दो पर रहनेवाली झामुमो की अनिता दत्त को यहां क्रमश: 92 व 71 मत प्राप्त हुये है़ं कांग्रेस की कमर सफदर को 14 व आठ तथा बसपा की नैमू निशा को 30 व 11 मत प्राप्त हुये है़ उंचरी के ही मुसलिम बहुल्य वार्ड एक के बूथ संख्या दो में भी भाजपा को मात्र 18 मत प्राप्त हुए है़ं जबकि राजद को 316, झामुमो को 139, कांग्रेस को मात्र 16 व बसपा को मात्र 29 मत प्राप्त हुए है़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




