18.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

आय से अधिक संपत्ति मामले में फंसे राजस्व कर्मचारी राजेंद्र यादव

उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीओ दिया जांच का निर्देश गढ़वा : राजस्व कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गये है़ं राजेंद्र प्रसाद यादव वर्तमान में भंडरिया अंचल में पदस्थापित है़ं आरोप है कि उन्होंने गढ़वा अंचल में पदस्थापना के समय फरठिया स्थित वनांचल […]

उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीओ दिया जांच का निर्देश

गढ़वा : राजस्व कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद यादव आय से अधिक संपत्ति के मामले में फंस गये है़ं राजेंद्र प्रसाद यादव वर्तमान में भंडरिया अंचल में पदस्थापित है़ं आरोप है कि उन्होंने गढ़वा अंचल में पदस्थापना के समय फरठिया स्थित वनांचल डेंटल कॉलेज के पास 1.24 एकड़ जमीन की क्रय की है़, जिसका बाजार मूल्य 20 से 25 लाख रुपया है़ यह राशि श्री यादव के आय से ज्यादा है़ गढ़वा प्रखंड के तिवारी मरहटिया गांव निवासी मेजर उदयनाथ तिवारी के शिकायत पत्र के आलोक में उपायुक्त डॉ नेहा अरोड़ा ने इसके लिए गढ़वा एसडीओ प्रदीप कुमार को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है़ मामले की प्रथम दृष्टया जांच शुरू कर दी गयी है़
समाचार के अनुसार राजस्व कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद यादव साल 2015 से साल 2017 तक गढ़वा अंचल के हल्का नंबर दो में पदस्थापित थे़ इसी दौरान 14 अक्तूबर 2015 व 26 जुलाई 2016 में दो केवाला के माध्यम से वनांचल डेंटल कॉलेज फरठिया के पास क्रमश : केवाला संख्या 4972 से खाता संख्या 26, प्लॉट संख्या 411 रकबा 64 डिसमिल व केवाला संख्या 1908 के माध्यम से खाता संख्या 45, प्लॉट संख्या 40बी रकबा 60 डिसमिल कुल रकबा 1.24 एकड़ भूमि की खरीद की है़
दोनों जमीन की खरीदगी पत्नी मंजू देवी, पति राजेंद्र प्रसाद यादव, ग्राम व पोस्ट- छतरपुर, जिला पलामू के नाम पर की गयी है़ उल्लेखनीय है कि मंजू देवी राजस्व कर्मचारी की पत्नी है़ं उपायुक्त को दिये शिकायत पत्र में मेजर उदयनाथ तिवारी ने आरोप लगाया है कि दाखिल खारिज के नाम पर की गयी अवैध राशि की उगाही से यह संपत्ति अर्जित की गयी है़
वेतन के रुपये से संपत्ति खरीदी है : राजेंद्र
इस संबंध में राजस्व कर्मचारी राजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि इन दोनों प्लॉट की खरीदगी में आय से अधिक संपत्ति का मामला नहीं बनता है़ उन्होंने अपने वेतन से प्राप्त आमदनी से यह संपत्ति क्रय की है़ उन्होंने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप गलत है़
Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel