गरीबों को नि:शुल्क दवा दिलाने पर हो रहा है काम

Updated at : 24 Apr 2018 4:40 AM (IST)
विज्ञापन
गरीबों को नि:शुल्क दवा दिलाने पर हो रहा है काम

गरीबों के लिए निःशुल्क दवा दिलाने के अभियान पर कार्य कर रहे हैं मझिआंव : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने डॉ भीम राव अांबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर बरडीहा प्रखंड के लोका गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का […]

विज्ञापन

गरीबों के लिए निःशुल्क दवा दिलाने के अभियान पर कार्य कर रहे हैं

मझिआंव : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने डॉ भीम राव अांबेडकर के जन्मदिन के अवसर पर बरडीहा प्रखंड के लोका गांव में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम के तहत मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम का उदघाटन किया. साथ ही उन्होंने बच्चे को दवा पिलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बरडीहा प्रखंड एवं लोका गांव के लोग काफी सौभाग्यशाली है,जहां पूरे इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है़ उन्होंने कहा कि मिशन इंद्रधनुष टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पूरे राज्य में 201 दलित व आदिवासी बहुल गांवों का चयन किया गया है.
जिसमें गढ़वा जिले के 32 गांव शामिल हैं. इनमें रेफरल अस्पताल के अंतर्गत आनेवाले तीन प्रखंडों में सात गांव शामिल हैं. जिनमें बरडीहा प्रखंड में लोका,कौआखोह, मझिआंव प्रखंड में मझिगांवा, पुरहे व करकट्टा तथा कांडी प्रखंड का अधौरा व सोहगड़ा गांव शामिल हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि शून्य से दो वर्ष तक के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण किया जा रहा है. गर्भवस्था के दौरान हुए टीकाकरण से एक दर्जन से अधिक रोगों का खात्मा हो जाता है. उन्होंने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में गर्भ में ही बच्चे की मां को टीका पड़ जाता है, तो बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाता है़ उन्होंने कहा कि जब से वे स्वास्थ्य मंत्री बने हैं, तब से लगातार वे विभाग से गरीबों के लिए निःशुल्क दवा दिलाने के अभियान पर कार्य कर रहे हैं. उसी का परिणाम है कि 72 हजार रुपये तक की सालाना आमदनी वाले गरीबों को भी कैंसर, किडनी, हार्ट सहित कई प्रकार के गंभीर बीमारियों में लगने वाले राशि की सारी व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग करा रही है. स्वास्थ्य मंत्री ने केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को भी विस्तार से बताया और कहा कि सरकार बिना भेद भाव किये ही सबका साथ सबका विकास के नारे के साथ चल रही है. इस मौके पर रांची से आयी स्वास्थ्य विभाग की टीम के राज्य टीकाकरण नोडल पदाधिकारी डॉ अजीत कुमार, एसएमओ डॉ मृत्युंजय, यूएनडीसी डॉ प्रेम कमल व गढ़वा सीएस डॉ टी हेंब्रम आदि कई चिकित्सकों ने कहा कि इस कार्यक्रम को गांव से शुरुआत कर टीकाकरण के प्रति लोगों में जागरूकता लाने की सफल कोशिश की जा रही है. चिकित्सकों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की और कहा कि सभी प्रकार के रोगों का प्रभावी इलाज टीकाकरण ही है.इससे जच्चा बच्चा दोनों पूर्ण
सुरक्षित रहते हैं. कार्यक्रम का संचालन रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ कमलेश कुमार ने की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola