पत्नी पार्षद, पति उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ रहा चुनाव

Updated at : 24 Mar 2018 5:07 AM (IST)
विज्ञापन
पत्नी पार्षद, पति उपाध्यक्ष पद के लिए लड़ रहा चुनाव

गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनमचंद कांस्यकार इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े हुये है़ं जबकि उनकी पत्नी पिंकी देवी वार्ड नंबर पांच से वार्ड पार्षद पद का चुनाव लड़ रही है़ं पूनमचंद कांस्यकार इस वार्ड से दो बार से पार्षद है़ं इस बार यदि उनकी पत्नी जितती है, तो […]

विज्ञापन
गढ़वा : नगर परिषद गढ़वा के निवर्तमान वार्ड पार्षद पूनमचंद कांस्यकार इस बार उपाध्यक्ष पद के लिए खड़े हुये है़ं जबकि उनकी पत्नी पिंकी देवी वार्ड नंबर पांच से वार्ड पार्षद पद का चुनाव लड़ रही है़ं पूनमचंद कांस्यकार इस वार्ड से दो बार से पार्षद है़ं
इस बार यदि उनकी पत्नी जितती है, तो यह उनकी तीसरी बार जीत होगी़ पहले के दो बार से यह सीट पिछड़ी जाति पुरुष के लिए आरक्षित था़ लेकिन इस बार महिला के लिए आरक्षित हो गया है़ ऐसे में पूनमचंद स्वयं वार्ड पार्षद का चुनाव नहीं लड़कर अपनी पत्नी को खड़ा किये है़ं
जबकि स्वयं स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में उपाध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे है़ं बताया जाता है कि पूनमचंद कांस्यकार राजद से उपाध्यक्ष पद के लिए सिंबल लेने का प्रयास कर रहे थे़ लेकिन वहां से उनके बजाय मो शमीम को उपाध्यक्ष का टिकट दिया गया़
इससे क्षुब्ध होकर उन्होंने स्वयं को झारखंड विकास मोरचा का प्रत्याशी बताते हुए नामांकन पत्र दाखिल कर दिया़ लेकिन उन्होंने नामांकन पत्र के साथ झाविमो का सिंबल जमा नहीं किया़ शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच में सिंबल नहीं होने की वजह से उन्हें स्वतंत्र प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola