यूपी-बिहार यात्रियों के लिए गुड न्यूज, किशनगंज रूट चलेगी कई स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमटेबल

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 09 Apr 2026 8:32 PM

विज्ञापन

स्पेशल ट्रेन की सांकेतिक फोटो

NFR Special Trains: रेलवे ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है. कुछ ट्रेनों के फेरे भी बढ़ाए हैं. इससे यात्रियों को गर्मी के मौसम में आरामदायक सफर मिलेगा.

विज्ञापन

NFR Special Trains: किशनगंज और आसपास के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (NFR) ने यात्रियों की बढ़ती संख्या और भीड़ को देखते हुए कई स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है. इन ट्रेनों के चलने से न केवल सीट मिलने में आसानी होगी, बल्कि यात्रियों का सफर भी पहले से ज्यादा आरामदायक हो जाएगा.

न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन स्पेशल

ट्रेन नंबर- 05754/05753 न्यू जलपाईगुड़ी-मालदा टाउन स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार, रविवार और सोमवार को चलेगी. यह ट्रेन किशनगंज, आलुआबाड़ी रोड, डालखोला और बारसोई समेत कई स्टेशनों पर रुकेगी. इसमें कुल 22 कोच होंगे.

कानपुर और अमृतसर के लिए भी खास इंतजाम

लंबी दूरी के यात्रियों के लिए कानपुर सेंट्रल-गुवाहाटी स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है. यह ट्रेन वाराणसी, बरौनी और कटिहार के रास्ते गुवाहाटी पहुंचेगी. अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली ट्रेन के फेरों को बढ़ा दिया गया है. अब यह ट्रेन 29 अप्रैल तक अतिरिक्त चक्कर लगाएगी. इससे पंजाब और बिहार-बंगाल के बीच आवाजाही करने वालों को सहूलियत होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूर्वोत्तर और दक्षिण भारत की कनेक्टिविटी

दक्षिण भारत जाने वालों के लिए सिकंदराबाद-नाहरलगुन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 10 अप्रैल से 25 मई तक चलेगी. इसके अलावा गुवाहाटी-जलपाईगुड़ी रोड के बीच और न्यू जलपाईगुड़ी-बालुरघाट के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेनें भी अप्रैल महीने में चलेगी.

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रेल नेटवर्क पर दबाव कम होगा और यात्रियों को बिना किसी परेशानी के कंफर्म टिकट मिल सकेगी. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे टाइम-टेबल और कोच पोजीशन की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें.

इसे भी पढ़ें: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन? बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने सस्पेंस पर तोड़ी चुप्पी

बिहार के इस जिले में पीएम की हत्या की साजिश का दावा, CIA को भेजा था ईमेल, 22 दिन का मांगा था वक्त

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन