गढ़वा होटल कांड: पुलिस ने होटल मालिकों की पहचान के लिए नगर परिषद से मांगी रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन

गढ़वा में होटल में छापेमारी के बाद कर दिया गया सील.

Garhwa News: गढ़वा में तीन होटलों में अनैतिक गतिविधियों के खुलासे के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. होटल मालिकों की पहचान के लिए नगर परिषद से रिपोर्ट मांगी गई है. छह आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं और मामले में अन्य संलिप्त लोगों की तलाश जारी है. पुलिस जांच लगातार जारी है. इससे संबंधित पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

गढ़वा से अविनाश की रिपोर्ट

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के तीन होटलों में पिछले दिनों हुए अनैतिक कार्य के खुलासे के बाद अब पुलिस ने इन संस्थानों के मालिकों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. पुलिस ने नगर परिषद प्रशासन को पत्र भेजकर उक्त तीनों होटलों के निबंधन से संबंधित रिपोर्ट मांगी है. गढ़वा एसडीएम संजय कुमार और एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व पुलिस द्वारा की गयी छापामारी में होटल एसएनसी, होटल आरडीएस और होटल तिवारी इन में देह व्यापार के साक्ष्य सामने आया था. इसके बाद तत्काल इन तीनों होटल को सील कर दिया गया था.

आपके शहर में

विज्ञापन

नामों की पुष्टि के लिए नगर परिषद का सहारा

पुलिस की ओर दर्ज कराई गई प्राथमिकी में इन होटलों के मालिकों और संचालकों को आरोपी तो बनाया गया है, लेकिन आधिकारिक तौर पर उनके नामों की पुष्टि के लिए नगर परिषद के दस्तावेजों का सहारा लिया जा रहा है. पुलिस यह जानना चाहती है कि इन होटलों का ट्रेड लाइसेंस और निबंधन किसके नाम पर है, ताकि कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा सके.

पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अब तक होटल मैनेजरों सहित छह आरोपियों को जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में होटल एसएनसी के मैनेजर सोरख पासवान (भवनाथपुर), होटल आरडीएस के मैनेजर मनोज कुमार (संगत मोहल्ला), अफरीदी आलम, आशुतोष कुमार (सोनभद्र, यूपी), धर्मेंद्र कुमार और विकास कुमार शामिल हैं. जांच के दौरान पुलिस को होटल आरडीएस में ठहरे आशुतोष के पास से कई आपत्तिजनक सामग्री और फोटो बरामद हुए हैं. वहीं, ‘होटल तिवारी इन’ में एक युवक (फ़ुज़ैल रहमान) द्वारा रूपेश साह के नाम से फर्जी पहचान पर ठहरने का मामला भी सामने आया है, जिस पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: कॉपी प्रिंटिंग के छोटे व्यवसाय ने बदल दी हजारीबाग की कंचन की जिंदगी, समाज के लिए बनीं प्रेरणा

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

गढ़वा थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.होटलों के स्वामित्व की स्पष्ट जानकारी मिलते ही संबंधित मालिकों के विरुद्ध कार्रवाई तेज की जाएगी. इस अनैतिक कार्य में शामिल अन्य सफेदपोशों और संलिप्त लोगों की भी तलाश जारी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि नगर परिषद से रिपोर्ट मिलने के बाद केस की डायरी में मालिकों के नाम दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: सरायकेला की सीमावर्ती पंचायत कोमाय में बहेगी विकास की बयार, विधायक और डीसी ने लगाया जनता दरबार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola