Garhwa News: प्रेम प्रसंग में 21 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या, लमारी कला से शव बरामद
गढ़वा के कांडी थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवक की पीटकर हत्या कर दी गई। शव लमारी कला से बरामद हुआ, पुलिस प्रेम प्रसंग के एंगल से जांच कर रही है।
कांडी,गढ़वा: कांडी थाना क्षेत्र की लमारी कला पंचायत के नवडीहवा टोला से कांडी पुलिस ने 21 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है. मृतक की पहचान भंगी रजवार के पुत्र अंकज कुमार (21) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है.
आपके शहर में
प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार प्रेम प्रसंग के विवाद में अंकज की पीटकर हत्या कर दी गयी है.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि परिजनों ने पहले युवक के लापता होने की सूचना दर्ज करायी थी. बाद में यह मामला हत्या का निकला. पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. हत्यारों तक पहुंचने के लिए पुलिस खोजी कुत्ते का भी सहारा ले रही है.
यह भी पढ़ें : Latehar News: नक्सल प्रभावित क्षेत्र के 20 युवाओं को मिलेगा मोटर ड्राइविंग का प्रशिक्षण, SSB ने शुरू किया 26 दिवसीय कार्यक्रम
परिजनों के अनुसार अंकज का गांव की ही एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था. गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह घर से निकला था. परिजनों का आरोप है कि प्रेमिका के परिवार वालों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है. घटना के बाद से प्रेमिका के घरवाले फरार बताए जा रहे हैं, जिससे शक और गहरा गया है.
पुलिस ने दावा किया है कि हर पहलू पर सघन जांच जारी है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए