पंचायत भवन में पाये गये बड़ी संख्या में एटीएम व पासबुक

Updated at : 26 Jan 2018 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत भवन में पाये गये बड़ी संख्या में एटीएम व पासबुक

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत भवन से काफी संख्या में एटीएम कार्ड सहित पिन कोड पेपर, पासबुक आदि बरामद किया गया है़ मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण कर रही टीम ने निरीक्षण के दौरान इसे बरामद किया है़ आशंका जतायी गयी है कि पंचायत बैंक (सीएसपी) द्वारा फर्जी तरीके से राशि निकासी के […]

विज्ञापन

भवनाथपुर : भवनाथपुर प्रखंड के अरसली दक्षिणी पंचायत भवन से काफी संख्या में एटीएम कार्ड सहित पिन कोड पेपर, पासबुक आदि बरामद किया गया है़ मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण कर रही टीम ने निरीक्षण के दौरान इसे बरामद किया है़

आशंका जतायी गयी है कि पंचायत बैंक (सीएसपी) द्वारा फर्जी तरीके से राशि निकासी के उद्देश्य से यह जमा करके रखी गयी होगी़ उल्लेखनीय है कि मनरेगा कार्यों के 2016-17 का सामाजिक अंकेक्षण यहां किया जा रहा है़ इसी के तहत अंकेक्षण कार्य कर रही टीम जब पंचायत भवन पहुंचे, तो दल में शामिल महिला पर्यवेक्षिका के ठहरने के लिए मुखिया गोपाल यादव, वार्ड सदस्य बाबूलाल चेरो, रामलखन साह, महेंद्र साह, वकी अंसारी सहित काफी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति में लंबे समय से बंद पंचायत भवन का ताला तोड़ा गया़ ताला तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद सभी लोग दंग रह गये़

अंदर में विभिन्न लोगों के नाम से आवंटित एसबीआइ का 430 एटीएम कार्ड, उसका गुप्त कोड से जुड़े पत्र, 550 पासबुक एवं निर्गत पंजी पाये गये़ सभी सामान को टीम के सदस्यों ने अपने कब्जे में लेने के बाद उसे विशेष छानबीन के लिए थाना को सुपुर्द कर दिया गया़ ग्रामीण बाबूलाल चेरो, रीता देवी, रामलखन साह, वकील अंसारी आदि ने बताया कि एटीएम संबंधित लिफाफे का खुला होना यह दर्शाता है कि लोगों को धोखे में रखकर बैंक से बड़ी तादाद में फर्जी निकासी की गयी है. ग्रामीणों ने बताया कि बनखेता निवासी विकास कुमार द्वारा पंचायत भवन में ही सीएसपी संचालित किया जाता है़.

मामले में फर्जी निकासी की संभावना : शाखा प्रबंधक

इस संबंध में एसबीआइ के स्थानीय शाखा प्रबंधक बीडी उरांव ने बताया कि एटीएम कार्ड ग्राहक के पते पर भेजी जाती है, भारी तादाद में पासबुक व पीन युक्त एटीएम एक जगह मिलने से फर्जी निकासी की संभावना है़ वे पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई करेंगे़

हमारे कार्यकाल का नहीं है : मुखिया

मुखिया गोपाल यादव ने बताया कि जब्त पासबुक व एटीएम हमारे कार्यकाल का नहीं है़ उक्त कमरे का प्रभार व सामग्री भी मुझे प्रभार में नहीं दिया गया है़ इस मामले पर बीडीओ विशाल कुमार ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है़ मामले की जांच बैंक द्वारा की जानी चाहिए. सीएसपी मामले में प्रखंड का कोई लेना देना नहीं है़ इस मौके पर सामाजिक अंकेक्षण के दौरान दस सदस्यीय दल के उपेन्द्र कुशवाहा, प्रियंका देवी,भीखू कुशवाहा, सरिता देवी, गीता देवी, नंदलाल महतो, दानी महतो, रामनाथ साह, लखन साह, फिरोज अंसारी,विशेश्वर यादव,विजय यादव, राजेंद्र मिस्त्री, विनोद सिंह, असरफ हुसैन सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola