गढ़वा : रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में ट्रक व टेम्पो में सीधी भिड़ंत, दो की मौत, एक घायल
Updated at : 22 Jan 2018 11:28 PM (IST)
विज्ञापन

रमकंडा: गढ़वा जिले के रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में कुरुमदारी मोड़ के समीप ट्रक व टेम्पू की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक घायल है. मरने वालों में खूंटी जिले के तोरपा थाना के हुसिर, पाटपुर निवासी महिला सिबन सोय व पलामू के चैनपुर थाना के नेउरा गांव निवासी पिंटू साव […]
विज्ञापन
रमकंडा: गढ़वा जिले के रमकंडा-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में कुरुमदारी मोड़ के समीप ट्रक व टेम्पू की जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गयी. वहीं एक घायल है. मरने वालों में खूंटी जिले के तोरपा थाना के हुसिर, पाटपुर निवासी महिला सिबन सोय व पलामू के चैनपुर थाना के नेउरा गांव निवासी पिंटू साव की घटनास्टल पर ही मौत हो गयी.
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विजय कुमार व रमकंडा थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक दल बल के साथ घटनास्टल पर पहुंचे ओर शव को कब्जे में ले लिया. समाचार के अनुसार करीब 8:30 बजे छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज से सीमेंट लोड कर मेदिनीनगर की ओर जा रही एक ट्रक (सी जी 15 A 2760)ने रमकंडा मेदिनीनगर मुख्य मार्ग में कुरुमदारी मोड़ के समीप तीखे मोड़ पर विपरीत दिशा से आ रही टेम्पू को जोरदार टक्कर मार दी. जिसमे टेम्पू में सवार 5 लोगों में दो की मौत घटनास्टल पर ही हो गयी.
वहीं एक घायल है. मृतक महिला सिबन सोय का सिर पूरी तरह से कुचल गया है. मृतकों के पास से उपलब्ध आधार कार्ड से उनकी पहचान हुई है.थाना प्रभारी प्रकाश कुमार रजक ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




