लेवी वसूलने आया नक्सली गिरफ्तार, दो फरार

गढ़वा : गढ़वा जिले के बलीगढ़-खुथूआ मोड़ के पास सड़क निर्माण कर रही कंपनी से लेवी वसूलने के लिए आये नक्सली बसंत सिंह खरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 315 बोर का एक राइफल व तीन गोली, एक दोनाली बंदूक व एक गोली, पिट्ठू और नक्सली गतिविधियों से जुड़ी अन्य […]
गढ़वा : गढ़वा जिले के बलीगढ़-खुथूआ मोड़ के पास सड़क निर्माण कर रही कंपनी से लेवी वसूलने के लिए आये नक्सली बसंत सिंह खरवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से 315 बोर का एक राइफल व तीन गोली, एक दोनाली बंदूक व एक गोली, पिट्ठू और नक्सली गतिविधियों से जुड़ी अन्य सामग्री बरामद हुई है़ हालांकि इस दौरान बसंत के साथ आये दो सहयोगी भागने में सफल रहे.
एसपी मो अर्शी ने बताया कि बसंत सिंह खरवार रंका थाना के बाराडीह गांव का रहनेवाला है. भाग गये दोनों नक्सलियों की पहचान हो गयी है़ उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है़ एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बसंत अपने दो सहयोगियों के साथ लेवी वसूलने पहुंचा है़ इस सूचना पर रमकंडा थाना प्रभारी प्रकाश रजक व सशस्त्र बल को मौके पर भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




