कांग्रेसी नेता बबलू दुबे का निधन, शोक

Updated at : 19 Jan 2018 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसी नेता बबलू दुबे का निधन, शोक

गढ़वा : गढ़वा जिले के जमुई गांव निवासी सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य मारुत नंदन द्विवेदी उर्फ बबलू दुबे का हैदराबाद में इलाज के दौरान बुधवार को निधन के पश्चात उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से गुरुवार की देर शाम एंबुलेंस से गढ़वा स्थित उनके दीपवां आवास में पहुंचा़ शव के गढ़वा पहुंचते ही पार्थिव […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले के जमुई गांव निवासी सह प्रदेश कांग्रेस के कार्यसमिति सदस्य मारुत नंदन द्विवेदी उर्फ बबलू दुबे का हैदराबाद में इलाज के दौरान बुधवार को निधन के पश्चात उनका पार्थिव शरीर हैदराबाद से गुरुवार की देर शाम एंबुलेंस से गढ़वा स्थित उनके दीपवां आवास में पहुंचा़ शव के गढ़वा पहुंचते ही पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी़
शव को देखने के लिए सभी दल व सामाजिक संगठनों के लोग पहुंचे हुए थे़ परिजनों के मुताबिक शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा़ युवा नेता व प्रखर व्यक्तित्व के धनी बबलु दुबे युवाओं में काफी लोकप्रिय थे़ वैसे तो वे कांग्रेस पार्टी में थे, लेकिन सभी दल के लोगों से उनका गहरा लगाव था़ उनके मृदुभाषी व मिलनसार स्वाभाव के कारण लोग उन्हें पसंद करते थे़ उनके निधन की खबर से गढ़वावासी आहत है़ बबलू दुबे के निधन पर लोगों ने गहरा दुख व संवेदना व्यक्त की है़
उनके निधन पर नारद तिवारी, देवराज उपाध्याय,अनंत दुबे उर्फ बबलु दुबे, धर्मेंद्र सिंह, नितिन तिवारी, कमलेश सिन्हा, नवनीत शुक्ला, अखिलेश्वर धर दुबे, आनंद प्रकाश दुबे, श्रीराम धर दुबे, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशिक अंसारी, श्रीकांत तिवारी, प्रभात कुमार दुबे, मानस सिन्हा आदि ने गहरा शोक व्यक्त किया है़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola