सभी पंचायतें 10 तक ओडीएफ होंगी

30 जनवरी को चामा एवं तिसरटेटूका पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जायेगा मेराल : प्रखण्ड सभागार में अनुमण्डल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार ने ओडीएफ को लेकर बैठक की. बैठक में प्रखंड की 20 पंचायत के मुखिया, जल सहिया, कोऑर्डिनेटर को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए हर हाल में 10 फरवरी तक सभी पंचायत को […]
30 जनवरी को चामा एवं तिसरटेटूका पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जायेगा
मेराल : प्रखण्ड सभागार में अनुमण्डल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार ने ओडीएफ को लेकर बैठक की. बैठक में प्रखंड की 20 पंचायत के मुखिया, जल सहिया, कोऑर्डिनेटर को अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए हर हाल में 10 फरवरी तक सभी पंचायत को ओडीएफ करने की बात कही़ 20 जनवरी को हासनदाग एवं ओखरगडा पंचायत को ओडीएफ करने का निर्देश दिया गया.
वहीं 30 जनवरी को चामा एवं तिसरटेटूका पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जायेगा़ तेनार मुखिया सुषमा देवी की मांग पर 28 फरवरी को तेनार को ओडीएफ करने की बात कही गयी़ निर्धारित तिथि तक ओडीएफ नहीं करने वाले मुखिया एवं जल सहिया पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गयी़
इस अवसर पर बीडीओ राहुल कुमार, सीओ राकेश सहाय, बीसीओ अजय कुमार शुक्ला, सहायक सोनु कुमार, मुखिया दुखन चौधरी, देवी शरण पासवान, महबूब अंसारी, महेंद्र रवि, बिजय सिंह, सावित्री देवी, कृष्णा प्रसाद गुप्ता, रंजिता देवी, हेमंत सिंह, सुषमा देवी, अरुण तिवारी, शोभा देवी, प्रकाश कुमार अरुण, प्रतिमा देवी, हरिवंश तिवारी, कोऑर्डिनेटर पंकज कुमार, ओमप्रकाश, नौसाद आलम, बंदना कुमारी, राजन सिंह आदि उपस्थित थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




