कल से हड़ताल के कारण बंद रहेगा आंगनबाड़ी केंद्र
Updated at : 16 Jan 2018 9:17 AM (IST)
विज्ञापन

11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकाल तक के लिए हड़ताल पर जा रही है़ गढ़वा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गढ़वा जिले की सभी सेविका व सहायिकाएं बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी़ इसको लेकर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आवेदन देकर कहा है कि वे अपनी 11 सूत्री मांगों […]
विज्ञापन
11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकाल तक के लिए हड़ताल पर जा रही है़
गढ़वा : आंगनबाड़ी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गढ़वा जिले की सभी सेविका व सहायिकाएं बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगी़ इसको लेकर मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त को आवेदन देकर कहा है कि वे अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकाल तक के लिए हड़ताल पर जा रही है़
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि जब तक राज्यस्तर पर सरकार की ओर से उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस निर्णय नहीं हो जाता, वे आंदोलन समाप्त नहीं करेंगी़ प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष वीभा रानी, नामवंती देवी, श्यामदुलारी देवी, अनिता पांडेय, मीनू देवी, तेतरी देवी आदि उपस्थित थी़ं
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




