तीन मोबाइल व हथियार बरामद

Updated at : 09 Jan 2018 9:22 AM (IST)
विज्ञापन
तीन मोबाइल व हथियार बरामद

गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव के पास से पुलिस ने चार ऐसे विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने जेब खर्च के लिए चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे़ इन विद्यार्थियों ने अपना एक गिरोह तैयार कर लिया था़ गिरफ्तार युवकों में रंका के पुरेगाड़ा निवासी कामेश्वर ठाकुर […]

विज्ञापन
गढ़वा : रंका थाना क्षेत्र के खरडीहा गांव के पास से पुलिस ने चार ऐसे विद्यार्थियों को गिरफ्तार किया है, जो अपने जेब खर्च के लिए चोरी व लूटपाट की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे़ इन विद्यार्थियों ने अपना एक गिरोह तैयार कर लिया था़ गिरफ्तार युवकों में रंका के पुरेगाड़ा निवासी कामेश्वर ठाकुर का पुत्र सुमन ठाकुर, भंडरिया के मदगड़ी निवासी राजेंद्र ठाकुर का पुत्र रंजीत ठाकुर, रमेश ठाकुर का पुत्र दयानंद ठाकुर तथा शिवनारायण राम का पुत्र सोनू उर्फ विवेक राम शामिल है़ इनमें सुमन ठाकुर वनांचल डेंटल कॉलेज फरठिया में ड्रेसर की पढ़ाई कर रहा है़
दयानंद ठाकुर चंद्रवंशी कॉलेज विश्रामपुर में बीटेक का छात्र है तथा रंजीत ठाकुर आइटीआइ हंसकेर में पढ़ता है़ इन युवकों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक लोडेड देशी कट्टा तथा तीन जिंदा गोली बरामद किया गया है़ इसकी जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक मो अर्शी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि खरडीहा व दौनादाग पेट्रोलपंप के आसपास एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन युवक घुम रहे है़
सूचना के आलोक में खरडीहा गांव के पास पुलिस ने सर्च अभियान चलाया़ इस दौरान पुलिस को देखकर तीनों गढ़वा की तरफ भागने लगे़ पुलिस के जवानों ने सबों को घेरकर पकड़ लिया़ इसके पश्चात तलाशी ली गयी, जिसमें तीन मोबाइल, देशी कट्टा व जिंदा गोली बरामद किया गया़ इन तीनों की निशानदेही पर ग्रुप के चौथे युवक सोनू उर्फ विवेक राम को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया़
कई मामलों में है अभियुक्त
गिरफ्तार किये गये चारो युवक कई घटनाओं में शामिल रहे है़ं उन्होंने स्वीकार किया कि वे सोनू उर्फ विवेक राम के नेतृत्व में पांच दिसंबर 2017 को लूटपाट की घटना को अंजाम दिये थे़
इसकी प्राथमिकी रंका थाना में कांड संख्या 109/17 के तहत दर्ज है़ सोनू के पास से जो मोबाइल बरामद किया गया है, वह भी इसी घटना में चोरी किया गया था़ गिरफ्तारी के बाद इनपर थाना कांड संख्या 2/17 के तहत आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है़
युवकों ने पुलिस को बताया कि वे गढ़वा में रहकर पढ़ाई करते थे और जेब खर्च के लिए वे अापराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे़ उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अभी भी लूटपाट की घटना के लिए ही जुटे हुए थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola